रोहतक जिले के सांपला कस्बे में दीवार के विवाद को लेकर एक महिला पर हमला किया गया। इस हमले में चाकू लगने से महिला घायल हो गई। जिसका इलाज पीजीआई रोहतक में चल रहा है। घटना का एक भी सामने आया है। वीडियो में एक व्यक्ति महिला को लात मारता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। पीड़ित महिला की पहचान वार्ड नंबर-14 निवासी सुनीता के रूप में हुई है। सुनीता ने आरोप लगाया है कि उसके ही परिवार के सदस्यों ने उस पर हमला किया। फिलहाल सांपला पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। 3 दिन पहले हुई थी कहासुनी सुनीता के अनुसार, उनका अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ एक दीवार को लेकर लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है। 3 दिन पहले इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही झगड़े में बदल गई। सुनीता ने आरोप लगाया है कि एक महिला सहित 3 लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उस पर चाकू से भी हमला किया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और घायल सुनीता को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल, उनका इलाज पीजीआई रोहतक में जारी है।
Source link
