Related Posts

End of Middlemen Era, Target 2047 Developed Nation


स्मृति चिन्ह देकर सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह को सम्मानित करते हुए।

भिवानी जिले के गांव सोंहासड़ा मेंरविवार को आयोजित विशेष जनसंपर्क अभियान के दौरान सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने लोगों से विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य तभी प

.

सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में देश में कई बड़े बदलाव हुए हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना भी सरकार के मजबूत संकल्प का परिणाम है। साथ ही लोगों से 2014 से पहले और बाद के भारत की तुलना कर विकास और बदलाव को समझने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में पहुंचे लोग और भाजपा कार्यकर्ता।

अब बिचौलियों का दौर खत्म हो चुका

इस दौरान उन्होंने कहा कि अब बिचौलियों का दौर खत्म हो चुका है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत ढांचे के विस्तार, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। सांसद ने आमजन से प्राकृतिक खेती अपनाने पर जोर दिया।

पौधारोपण करते भाजपा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह।

‘भूमि का ऑर्गेनिक कार्बन स्तर कम हुआ’

उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से मिट्टी की उर्वरता लगातार घट रही है और देश की भूमि का ऑर्गेनिक कार्बन स्तर गंभीर रूप से कम हो गया है, जिससे भूमि बंजर होने की स्थिति में पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सुधार नहीं किया गया, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए न तो शुद्ध भोजन उपलब्ध रहेगा और न ही पीने योग्य पानी। सांसद ने इस दौरान नशे कर बढ़ते प्रभाव पर भी चिंता प्रकट करते हुए कहा कि युवाओं में नशे का प्रभाव बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने लोगों से एकजुट होकर नशे के खिलाफ अभियान चलाए जाने का आहवान किया। सांसद ने इस मौके पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बिगड़ते पर्यावरण से भविष्य संकट में है इसलिए ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें।

सांसद ने पौधारोपण भी किया

कार्यक्रम के दौरान सांसद को पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पौधारोपण का कार्यक्रम वन विभाग के तहत किया गया। इस मौके पर उप वन संरक्षक डॉ राजेश वत्स, जिला परिषद वाइस चेयर पर्सन सुनीता जांगड़ा, बीडीसी महेंद्र, सरपंच राजकुमार, गौशाला प्रधान हीरालाल, संजय जांगड़ा, कोच जगदीश शेखावत और सुधीर चांदवास के अलावा गांव के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें