पानीपत में 10 साल की बच्ची से रेप करने के आरोपी फूफा को पुलिस ने चौथे दिन उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। विभिन्न पहलुओं पर काम करते हुए पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे पानीपत लाया जा रहा है। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। दरअसल, आरोपी फूफा ने बच्ची को चीज बता कर नशे की 5 गोलियां खिलाई थी। इसके बाद उसके साथ खेतों में रेप किया था। इन गोलियों के नशे में बच्ची गुरुवार और शुक्रवार को बदहोशी की हालत में रही। शनिवार सुबह बच्ची की बॉडी में नशीली दवाओं का असर कुछ कम हुआ। वहीं, सूचना मिलने पर बच्ची के माता-पिता भी सिविल अस्पताल पहुंचे। जिनको भी बच्ची ने आपबीती बताई। चीज के बहाने सुनसान रास्ते ले गया था आरोपी समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में बच्ची की मां ने बताया कि उनका परिवार मूल रूप से जिला बहराइच, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। परिवार हाल में पानीपत जिले के समालखा स्थित एक फॉर्म हाउस पर रहता है। पीड़िता की मां ने बताया कि 11 जून की शाम करीब 4 बजे उनकी 10 वर्षीय बेटी फार्म के सामने खेल रही थी। इसी दौरान बच्ची का फूफा सोनू वहां आया। आरोपी सोनू ने बच्ची को कोई चीज दिलाने का लालच दिया और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ सुनसान रास्ते की तरफ ले गया।
खेतों में ले जाकर किया गलत काम काफी देर तक जब बच्ची घर वापस नहीं लौटी, तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान रास्ते में एक दुकानदार ने परिजनों को बताया कि उसने सोनू को बच्ची को अपने साथ ले जाते हुए देखा था। परिजन लगातार तलाश कर ही रहे थे कि अगले दिन 12 जून की सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी गंभीर हालत में पानीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती है। परिजनों ने जब अस्पताल पहुंचकर बच्ची से बात की, तो उसने रोते हुए आपबीती बयां की। मासूम ने बताया कि उसका फूफा सोनू उसे बहलाकर पानीपत के खेतों में ले गया था, जहां उसने उसके साथ जबरन गलत काम किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सोनू ने बच्ची को मुंह बंद रखने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। मुस्लिम युवती से की भागकर शादी बच्ची की मां ने बताया कि उसकी ननद मुस्लिम है, जबकि ननदोई आरोपी सोनू हिंदू है। ननद पहले ही शादीशुदा थी, लेकिन उसने पहली शादी तोड़कर सोनू के साथ भाग कर शादी की थी, अब इनके दो बच्चे हैं। दोनों ही बेटियां है। सोनू की नजरें हमेशा गलत रहती थी, इसलिए उसे कमरे पर आने से मना किया हुआ था। गुरुवार को दिन में वह शराब पीकर वहां आया था, वो धोखे से बच्ची को वहां से अपने साथ ले गया था।
Source link
