रोहतक के मॉडल टाउन में आग लगने के कारण जली दुकानों में मरे युवकों के परिवार से पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मिलकर शोक प्रकट किया। साथ ही गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना दी और कहा कि यह हादसा अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है, जिसकी क्षति की भरपाई संभव नहीं है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शोकाकुल परिवारों के बीच बैठकर उनका दुख साझा किया और भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में पूरा प्रदेश और कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति तथा परिजनों को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। सरकार द्वारा घोषित मुआवजा अपर्याप्त
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा घोषित मुआवजा इस अपूरणीय क्षति के मुकाबले अपर्याप्त है। उन्होंने सरकार से मांग की कि पीड़ित परिवारों को पर्याप्त आर्थिक सहायता प्रदान की जाए तथा प्रत्येक प्रभावित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देकर उनके भविष्य को सुरक्षित किया जाए। मुआवजा राशि तत्काल पीड़ित परिवार को दे सरकार
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मांग की कि सरकार घोषित मुआवजा राशि को बिना किसी देरी के तत्काल प्रभावित परिवारों तक पहुंचाए तथा इस भीषण हादसे के कारणों की निष्पक्ष, पारदर्शी और उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
Source link
रोहतक अग्निकांड के पीड़ित परिवारों से मिले भूपेंद्र हुड्डा:बोले, मृतकों के परिजनों को सरकारी नौकरी व पर्याप्त मुआवजा दे सरकार
