कैथल में पुलिस और बदमाशों के बीच शुक्रवार रात हुई मुठभेड़ के बाद फरार चल रहे चौथे बदमाश की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। हालांकि पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है, लेकिन अभी तक वह फरार चल रहा है। पुलिस टीम गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर लगातार फरार आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस अधिकारी जल्द से जल्द चौथे बदमाश को पकड़ने का दावा कर रहे हैं। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट सहित पुलिस की अन्य टीमें आरोपी की तलाश में लगा रखी है। पकड़े गए बदमाशों से की जा रही पूछताछ दूसरी ओर मुठभेड़ और एनकाउंटर के बाद जो तीन आरोपी पकड़े गए हैं, उनसे भी पूछताछ जारी है। अभी तक पूछताछ में पता चला है कि चारों बदमाश मिलकर लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। जिन तीन बदमाशों को टांग में गोली मारकर पकड़ा गया, उनका रिकॉर्ड भी आपराधिक किस्म का रहा है। सभी पर हिसार और चंड़ीगढ़ में लूट, छीना झपटी और आर्म्स एक्ट के केस दर्ज हैं। डीएसी बोले- फरार बदमाश की पहचान डीएसी क्राइम सुशील प्रकाश ने बताया कि पुलिस लगातार बदमाशों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। चौथे आरोपी की पहचान हो चुकी है। उसको जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए उसके पीछे टीमें लगाई गई हैं। मामले में जींद के खांडा खेड़ी निवासी साहिल व अंकित और हिसार के मीरपुर निवासी अशोक उर्फ गोलू को एनकाउंटर के बाद पकड़ लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जानिए क्या है पूरा मामला बता दें कि आरोपियों ने शुक्रवार-शनिवार देर रात गन पॉइंट पर कलायत के एक होटल में लूट की कोशिश की थी। वहां वारदात में सफल नहीं होने पर उन्होंने एक स्कूटी सवार का सिर फोड़कर उससे 60 हजार रुपए लूट लिए और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद से पुलिस की टीमें लगातार उनके पीछे लगी हुई थी। पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर हुई मुठभेड़ों के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनका एक साथी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। होटल में लूट की कोशिश का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में आरोपी होटल मालिक को पिस्टल दिखाकर धमकाते नजर आ रहे हैं।
Source link
