Related Posts

नारनौल पुलिस ने लुधियाना से पकड़ा अवैध हथियार सप्लायर:हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामलों में फरार चल रहा था आरोपी




महेंद्रगढ़ जिला पुलिस ने अवैध हथियार तस्करों और वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। सीआईए नारनौल की टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे एक अवैध हथियार सप्लायर और घोषित अपराधी (पीओ) को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुलताजपुर निवासी भारत के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वर्ष 2024 में अवैध हथियार रखने के एक मामले में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ था कि उसे हथियार भारत ने उपलब्ध कराया था। इसके बाद से ही सीआईए नारनौल की टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। गुप्त सूचना पर पकड़ा पुलिस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी और तकनीकी व गुप्त सूचनाओं के आधार पर आखिरकार उसे लुधियाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। दो मामलों में था पीओ घोषित जांच में सामने आया कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड पुराना है और वह लंबे समय से कानून से बचने के लिए फरार चल रहा था। थाना सदर नारनौल में दर्ज दो अलग-अलग मामलों में अदालत उसे पहले ही पीओ (प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर) घोषित कर चुकी थी। हत्या के प्रयास का भी मामला पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2020 में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था। इसके अलावा वर्ष 2021 में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट से संबंधित एक अन्य मामला भी दर्ज है। इन दोनों मामलों में आरोपी अदालत में पेश नहीं हुआ और लगातार फरार रहा, जिसके चलते अदालत ने उसे पीओ घोषित कर दिया था।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें