रोहतक की रहने वाली महिला व्यवसायी की शिमला के स्कूल में गोलियां मारकर हत्या कर दी। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी भी खंगाले, ताकि आरोपियों का पता चल सके। पुलिस मामले में जांच कर रही है। महिला व्यवसायी की पहचान रोहतक की रहने वाली मनीषा के रूप में हुई, जिसकी शादी रेवाड़ी के एक डॉक्टर से हुई थी। लेकिन पति से विवाद के बाद मनीषा अपनी बेटी को लेकर शिमला चली गई और वहां सरस्वती पैराडाइज स्कूल के कैंपस में ही रहती थी। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने मनीषा की गोलियां मारकर हत्या कर दी। 2020 से चल रहा भाईयों से विवाद
मनीषा के माता-पिता की मौत 2020 में हो गई, जिसके बाद से संपत्ति को लेकर भाईयों के साथ विवाद चल रहा है। इस मामले में मनीषा ने अपनी जान का खतरा भी बताया था। हमले के बाद से पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है और हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
Source link
रोहतक की महिला की शिमला स्कूल में हत्या:भाईयों के साथ चल रहा जमीनी विवाद, गोलियां मारकर दिया वारदात को अंजाम
