Related Posts

फतेहाबाद में दो युवकों पर हमला:एक पर चाकू से किए वार; 70 हजार की नकदी भी छीनी




फतेहाबाद शहर में अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों पर हमला कर दिया गया। हमलावरों द्वारा नकदी लूटने के भी आरोप लगे हैं। एक मामले में गुरुद्वारे के लिए चंदा एकत्रित कर रहे युवक के साथ मारपीट कर चंदे की राशि छीनने का आरोप है, जबकि दूसरे मामले में एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर उससे 70 हजार रुपए लूटने की शिकायत सामने आई है। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से एक को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। गुरुद्वारे का चंदा इकट्ठा करने गए युवक को पीटा कीर्ति नगर क्षेत्र में गुरुद्वारे के लिए चंदा एकत्रित करने गए एक युवक पर हमला कर दिया गया। घायल युवक की पहचान आजाद नगर निवासी गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। घायल गुरप्रीत ने आरोप लगाया कि वह गुरुद्वारे के लिए चंदा एकत्रित करने की सेवा में लगा हुआ था। इसी दौरान कुछ युवकों ने उस पर हमला कर दिया। उसने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसके साथ मारपीट करने के बाद उसके पास मौजूद चंदे की राशि भी छीन ली। हमले में घायल हुए गुरप्रीत को स्थानीय लोगों की सहायता से नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। रतिया चुंगी के पास युवक पर चाकू चलाए वहीं, शहर के आजाद नगर निवासी सरबजीत पर रतिया चुंगी के पास कुछ युवकों ने हमला कर दिया। हमले में सरबजीत घायल हो गया। सरबजीत ने आरोप लगाया कि शनिवार रात को रतिया चुंगी के पास चार-पांच युवकों ने उसे घेर लिया और उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उसके पास से करीब 70 हजार रुपए भी लूट लिए। हमले के दौरान आरोपियों ने उसके पैर पर चाकू से वार किए, जिससे वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस जांच कर रही-एसएचओ शहर थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। हमलावरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें