Related Posts

Gurugram Shooting Money Dispute | 2 More Arrested in 2026


गिरफ्तार आरोपी समर गुलिया और मोहित गाबा को लेकर जाती पुलिस।

गुरुग्राम के सेक्टर-10 में 10 जून की रात एक मकान में गोली चलने की घटना सामने आई। सूचना पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया जा चुका था। 11 जून को पीड़ित सिकंदर ने पुलिस को शिकायत दी।

.

सिकंदर ने बताया कि उसके परिचित आशीष का अर्जुन नामक व्यक्ति से 1.63 लाख रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद था। अर्जुन ने आशीष को धमकी दी थी, जिसके बाद वे आशीष के ऑफिस में मौजूद थे।

तभी कुछ लोग वहां आए और आशीष को बाहर निकालने की मांग करने लगे। जब सिकंदर ने उन्हें शांत रहने को कहा, तो वे गाली-गलौज करने लगे और एक आरोपी ने गोली चला दी, जो सिकंदर के पैर में लगी। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी समर गुलिया और मोहित गाबा।

अब तक 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

इस मामले में कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर-10 पुलिस ने 13 जून को गुरुग्राम से 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान हीरानगर निवासी समर गुलिया और अर्जुन नगर निवासी मोहित गाबा के रूप में हुई है। पुलिस जांच में पता चला है कि ये दोनों आरोपी रोहतक से एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं।

पुलिस इस वारदात में पहले ही अर्जुन साहू, विकास शर्मा और रोहन उर्फ रवि फोगाट को गिरफ्तार कर चुकी थी। इन सभी ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। अब तक कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

आरोपियों से 2 स्कॉर्पियो समेत रिवॉल्वर बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई 2 स्कॉर्पियो गाड़ियां, एक रिवॉल्वर, एक जिंदा कारतूस और एक खाली कारतूस बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई तेजी से की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें