Related Posts

हांसी पुलिस ने अरेस्ट किया बाइक चोर युवक:पुलिस को देखकर भागने की कोशिश, गुरुग्राम से चुराई मोटरसाइकिल बरामद




हांसी में एंटी व्हीकल थेफ्ट (एवीटी) स्टाफ ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद बाइक वर्ष 2024 में गुरुग्राम के फर्रुखनगर थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी। एवीटी स्टाफ के एएसआई राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस टीम भिवानी रोड स्थित नहर पुल के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ढाणी पीरान की ओर से बिना नंबर प्लेट लगी एक मोटरसाइकिल पर एक युवक आता दिखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, तो वह बाइक मोड़कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी नहीं दिखा सका कोई दस्तावेज पूछताछ में आरोपी की पहचान हांसी जिले के सोरखी गांव निवासी रोहित के रूप में हुई। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी और आरोपी उसके दस्तावेज भी पेश नहीं कर सका। पुलिस ने इंजन और चेसिस नंबर की जांच की, जिससे पता चला कि यह हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल गुरुग्राम के फर्रुखनगर थाना में वर्ष 2024 में दर्ज चोरी के मामले से संबंधित है। रिकॉर्ड से मिलान के बाद पुलिस ने मोटरसाइकिल जब्त कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हांसी शहर थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें