Related Posts

बहादुरगढ़ बड़े भाई पर छोटे भाई की हत्या का आरोप:रात में बहन को किया फोन- कहा, 'मैंने श्रीकांत को मार दिया




बहादुरगढ़ शहर के छोटूराम नगर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक की हत्या का आरोप उसके सगे बड़े भाई पर लगा है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे दोनों भाई मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी श्रीकांत के रूप में हुई है। वह अपने बड़े भाई अरुण के साथ छोटूराम नगर में किराये के मकान में रहकर मेहनत-मजदूरी करता था। रात 12:51 बजे बहन को आया कॉल मृतक की बहन रूबी ने बताया कि रात करीब 12:51 बजे उसके पास बड़े भाई अरुण का फोन आया। रूबी के अनुसार, अरुण ने फोन पर कहा, मैंने श्रीकांत को मार दिया है। पहले तो परिवार को इस बात पर यकीन नहीं हुआ, लेकिन उन्होंने तुरंत बहादुरगढ़ में रहने वाले परिचितों को सूचना दी। कमरे में खून से लथपथ मिला शव सूचना मिलने पर प्रेम नगर निवासी परिचित सोनू मौके पर पहुंचे। वहां कमरे के अंदर श्रीकांत का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। इसी दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। हत्या के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी अरुण मौके से फरार हो गया। परिजनों ने उससे कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। सुबह एक बार किसी महिला ने उसका मोबाइल उठाया, जिसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। हत्या की वजह अभी साफ नहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है। हत्या के पीछे क्या कारण रहे, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें