Related Posts

गुरुग्राम में गर्लफ्रेंड को जलाकर मारने का आरोपी अरेस्ट:फ्लैट पर ले जाकर लगाई आग, डेढ़ साल से दोनों रिलेशनशिप में थे




गुरुग्राम में अपनी गर्लफ्रेंड की केरोसिन के तेल से आग लगाकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी की पहचान सुनील कुमार (35 वर्ष) निवासी गुभाना, बादली, जिला झज्जर के रूप में हुई है। सुनील की गुरुग्राम में गोल्ड खरीदने की दुकान है, जिस पर मृतका दिव्या कटारिया अपना सोना बेचने आई थी। इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी। 19 जून को दोनों के बीच एक फ्लैट पर झगड़ा हो गया और सुनील ने उसके ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा दी। जिसे पहले आर्टिमिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिसे बाद में गंभीर हालत के चलते सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर कर दिया गया था। हालांकि उस समय पीड़िता के साथ उपस्थित उसकी मां ने पुलिस टीम ने बयान देने से मना कर दिया था और कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करने की बात कही। 27 जून को दिव्या कटारिया की सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पीड़िता की मृत्यु के पश्चात मृतका के चचेरे भाई विकास कटारिया ने 30 जून को थाना सेक्टर-9 में हत्या की एफआईआर दर्ज करवाई। अपनी शिकायत में उसने बताया कि 22 जून को वह अस्पताल में अपनी बहन से मिलने गया तो दिव्या ने उसे बताया कि सुनील उर्फ नोनी नाम के लड़के ने उसे जबरन जलाया है और किसी को सच बताने पर उसको, उसकी मां व बहन को जान से मारने की धमकी दी है। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को सेक्टर-9ए से अरेस्ट कर लिया। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह गोल्ड बायर की दुकान चलाता है और शादीशुदा है। दिव्या करीब डेढ़ साल पहले सोना बेचने आई थी, जिस दौरान इनकी आपस में दोस्ती हो गई और ये एक-दूसरे के साथ रिलेशन में आ गए। मृतका को जब उसके शादीशुदा होने का पता लगा तो इन दोनों के बीच झगड़ा जो गया। 18 जून को दिव्या उसकी दुकान पर गई, जहां इन दोनों के बीच झगड़ा हो गया तो युवती ने दुकान में रखा कैरोसिन का तेल अपने कपड़ों पर डाल लिया, उसके बाद झगड़े को सुलझाने के लिए युवती के साथ उसने सोहना रोड स्थित सेन्ट्रल पार्क में एक फ्लैट बुक किया और ये दोनों फ्लैट पर चले गए और रात को वहीं रुके। अगले दिन 19 जून को सुबह उसने युवती से कहा कि अब कपड़ों में कैरोसिन की स्मैल नहीं आ रही है तो उसने कपड़े पहन लिए, इसी दौरान दोनों के बीच फिर से झगड़ा हो गया और उसने युवती को आग लगा दी। जिसे बाद में वह खुद दिव्या को आर्टिमिस हॉस्पिटल ले गया। पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर दुकान में रखी कैरोसिन की बोतल व मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें