Related Posts

फतेहाबाद में 3 युवकों पर हमले का मास्टरमाइंड पकड़ा:आरोपी पर पहले से 5 केस दर्ज; पुरानी रंजिश के चलते किया था हमला




फतेहाबाद की बस अड्डा चौकी पुलिस ने एमएम कॉलेज रोड पर एफसीआई गोदाम के पास तीन युवकों से पुरानी रंजिश के चलते मारपीट की वारदात के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान फतेहाबाद शहर की अग्रसेन कॉलोनी निवासी जामदली उर्फ रिहान खान के रूप में हुई है। आरोपी पर पहले से पांच केस दर्ज है। सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि 1 जुलाई बुधवार को दोपहर करीब 3 बजे अग्रवाल कॉलोनी निवासी प्रिंस अपने दो साथियों सौरभ व भप्पी के साथ बाइक पर रतिया चुंगी की ओर जा रहा था। एफसीआई गोदाम के पास पीछे से आई एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद कार में सवार कई युवकों ने डंडों एवं लात-घूंसों से हमला कर दिया, जिससे तीनों घायल हो गए। सीसीटीवी फुटेज व अन्य तथ्यों के आधार पर पकड़ा आरोपी सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी जामदली उर्फ रिहान खान को पकड़ लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में नामजद एवं अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ सिटी थाना फतेहाबाद में पहले से भी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। जानिए… आरोपी के खिलाफ कौन-कौन से केस दर्ज आरोपी जामदली उर्फ रिहान खान पर सिटी थाना फतेहाबाद में 14 अक्टूबर 2023 को धारा 25 आर्म्स एक्ट तथा धारा 309 व 402 आईपीसी, सिटी थाना फतेहाबाद में ही 13 अप्रैल 2024 को आर्म्स एक्ट की धारा 25, इसी थाने में 5 मई 2024 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21बी, 61 एवं 85 केस दर्ज हुआ था। इसके अतिरिक्त सिटी थाने में ही 17 जून 2024 को धारा 25, 54 एवं 59 आर्म्स एक्ट, 17 अगस्त 2024 को बीएनएस की धारा 109(1), 115(2), 118(1), 126(2), 190, 191(3), 351(2) एवं 103 के तहत केस दर्ज है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें