Related Posts

कुरुक्षेत्र में 10 रुपए में AC सर्विस पड़ी भारी:किसान के खाते से कटे ₹7.65 लाख; 16 दिन बाद KCC अकाउंट से ट्रांजैक्शन




कुरुक्षेत्र जिले के इस्माइलाबाद में घर के AC की सर्विस कराने के लिए 10 रुपए की ऑनलाइन फीस भरना किसान को महंगा पड़ गया। कल उसके खाते से 7.65 लाख रुपए निकल गए। ठग ने खुद को लायड कंपनी का कस्टमर केयर अधिकारी बताकर किसान को लिंक भेजा। लिंक भरते ही मोबाइल में एक एप डाउनलोड हो गई। इसके करीब 16 दिन बाद किसान के जमीन की लिमिट के बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजैक्शन हो गई। ट्रांजैक्शन होने के बाद किसान अपने बैंक पहुंचा, जहां उसे पता चला कि उसके खाते से साढ़े 7 रुपए लाख से ज्यादा पैसे कट गए। फिलहाल किसान ने शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। गूगल पर सर्च किया नंबर किसान देवेन्द्र सिंह ने बताया कि 15 जून को उनके घर लगा लॉयड कंपनी का AC खराब हो गया था। उसने गूगल पर कंपनी का कस्टमर केयर नंबर सर्च किया। वहां मिले एक मोबाइल नंबर पर कॉल की तो सामने वाले ने खुद को कंपनी का अधिकारी बताया। एक घंटे में मैकेनिक भेजने का किया दावा उस अधिकारी ने शिकायत दर्ज करने के लिए व्हाट्सएप पर लिंक भेजा। लिंक भरने के बाद 10 रुपए की फीस जमा करने की बात कही। फीस भरने के एक घंटे के अंदर मैकेनिक घर पहुंचने का दावा किया। उसने लिंक खोला और उसमें जानकारी भर दी। इसके बाद उनके मोबाइल में अपने आप एक एप डाउनलोड हो गई। पैसे का भुगतान करने की कोशिश उन्होंने 10 रुपए की पेमेंट करने की कोशिश की, लेकिन भुगतान सफल नहीं हुआ। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से लगातार कॉल आने लगी। शक हुआ तो उन्होंने वे नंबर ब्लॉक कर दिया। थोड़ी देर बाद लिंक भी अपने आप मोबाइल से गायब हो गई। अब उनके पास उस लिंक या एप का कोई रिकॉर्ड नहीं है। PIN बार-बार बदलने लगी इसके बाद जब भी वह पेटीएम से भुगतान करने की कोशिश करते, हर बार उनका UPI पिन अपने आप बदल जाता था। उन्होंने कई बार नया PIN बनाया, लेकिन दो-तीन ट्रांजैक्शन के बाद फिर PIN बदल जाती और पेमेंट फेल हो जाती। इससे वे काफी परेशान हो गए, लेकिन समाधान नहीं हुआ। 6 ट्रांजैक्शन से कट 7.65 लाख रुपए कल एक जुलाई को उनके जमीन के लिमिट वाले खाते (KCC) से लगातार पैसे कटने के मैसेज आने लगे। खाते से 3 लाख रुपए, 2.99 लाख रुपए, 98 हजार रुपए, 51 हजार रुपए, 10 हजार रुपए और 7 हजार रुपए निकाल लिए गए। कुल मिलाकर 7 लाख 65 हजार रुपए खाते से साफ हो गए। उधर, पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें