Related Posts

कैथल में ई-रिक्शा व ऑटो ड्राइवरों का प्रदर्शन:बोले-आपराधिक किस्म के लोग पेशे को बदनाम कर रहे, कड़ी कार्रवाई की मांग




कैथल में ई रिक्शा व ऑटो ड्राइवरों ने अपनी मांगों को लेकर हनुमान वाटिका में प्रदर्शन किया। हालांकि ड्राइवरों ने शहर में ई रिक्शा और ऑटो का चक्का जाम करने की चेतावनी दी थी, लेकिन अधिकतर ऑटो और ई रिक्शा चलते रहने के कारण यात्रियों को ज्यादा दिक्कतें नहीं हुई। सुबह करीब 11 बजे ई रिक्शा और ऑटो ड्राइवर हनुमान वाटिका में इकट्‌ठे होना शुरू हो गए और दोपहर तक सैकड़ों की संख्या में इकट्‌ठे होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने मांग की कि ई रिक्शा और ऑटो ड्राइवरों के लिए सख्त नियम बनाए जाएं। छीना झपटी जैसी वारदातें हो रहीं ऑटो यूनियन कैथल के प्रधान संजीव कुमार ने कहा कि इस समय शहर में आपराधिक किस्म के लोगों और नाबालिगों द्वारा रिक्शा चलाई जा रही हैं। इन्हें बैन किया जाए। आपराधिक किस्म के लोग अपने वाहनों में यात्रियों को बैठा तो लेते हैं, लेकिन उनको गंतव्य तक नहीं पहुंचाते और रास्ते में ही छीना झपटी जैसी वारदातें कर देते हैं। इससे ऑटो वालों पर लोगों का भरोसा खराब होता है। मनमाने रेट वूसल रहे उन्होंने कहा कि कुछ रिक्शा और ऑटो ड्राइवरों द्वारा यात्रियों से मनमाने रेट वसूले जाते हैं, जो गलत है। पुलिस को ऐसे लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए। आपराधिक किस्म के लोगों द्वारा उनके पेशे को बदनाम किया जा रहा है। जिसका सभी पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। प्रधान ने ये भी कहा कि कुछ रिक्शा ड्राइवर रात को शराब पीकर तीज आवाज में म्यूजिक बजाकर शहर में हुड़दंग बाजी करते हैं। उन पर भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। एसएचओ बोले- सख्त कार्रवाई होगी मामले को लेकर ट्रैफिक एसएचओ सतपाल सिंह ने कहा कि ऑटो और ई रिक्शा वालों के प्रदर्शन की जानकारी उन्हें मिल गई थी। उन्होंने सभी ड्राइवरों को चेतावनी दी है कि वर्दी पहनकर और नियमों के अनुसार वाहन चलाएं। नाबालिगों को वाहन न दें। ऐसे वाहनों को इंपाउंड किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें