हरियाणा सरकार ने सिविल सचिवालय में कार्यरत स्टेनोग्राफर प्रमोशन के लिए विभागीय परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। मुख्य सचिव कार्यालय की केंद्रीय परीक्षा समिति की ओर से जारी नोटिस के अनुसार 25 जुलाई 2026 (शनिवार) को परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा दो सत्रों में होगी। पहले सत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरे सत्र में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक परीक्षा कराई जाएगी।
यह परीक्षा कनिष्ठ वेतनमान आशुलिपिक से वरिष्ठ वेतनमान आशुलिपिक तथा आशुलिपिक से कनिष्ठ वेतनमान आशुलिपिक पद पर पदोन्नति के लिए आयोजित की जाएगी। यहां देखिए एग्जाम शेड्यूल ऑर्डर…
सीनियर स्केल के लिए ये करना होगा कुल 4 पैसेज डिक्टेशन होंगे। इनमें 2 अंग्रेजी (250-250 शब्द) और 2 हिंदी (200-200 शब्द) के होंगे। अंग्रेजी डिक्टेशन 100 शब्द प्रति मिनट और हिंदी 80 शब्द प्रति मिनट की गति से होगी। अंग्रेजी के दोनों पैसेज 20 शब्द प्रति मिनट की गति से टाइप करने होंगे। हिंदी के दोनों पैसेज 15 शब्द प्रति मिनट की गति से टाइप करने होंगे। 4% से अधिक त्रुटि होने पर अभ्यर्थी अनुत्तीर्ण माना जाएगा। जूनियर के लिए ये होगा पैटर्न कुल 3 पैसेज डिक्टेशन होंगे। इनमें 1 अंग्रेजी और 2 हिंदी के पैसेज शामिल होंगे। अंग्रेजी डिक्टेशन 250 शब्द तथा हिंदी के दो पैसेज 200-200 शब्द के होंगे। अंग्रेजी टाइपिंग 20 शब्द प्रति मिनट और हिंदी 15 शब्द प्रति मिनट की गति से होगी। 8% से अधिक त्रुटि होने पर अभ्यर्थी परीक्षा में असफल माना जाएगा। 14 जुलाई तक आवेदन, 16 जुलाई तक भेजने होंगे नाम
जो कर्मचारी परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें 14 जुलाई 2026 तक अपना आवेदन सचिवालय स्थापना शाखा-2 में जमा करना होगा। वहीं सभी विभागों को पात्र कर्मचारियों के नाम 16 जुलाई 2026 तक केंद्रीय परीक्षा समिति को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
Source link
