Related Posts

सराय मेट्रो स्टेशन के बाहर गृह मंत्रालय अधिकारी से स्नैचिंग:कैब बुक करते समय बदमाशों ने झपटा मोबाइल, दोस्त से मिलने आया था




फरीदाबाद में शहर में मोबाइल स्नैचिंग की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला सराय मेट्रो स्टेशन का है, जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने गृह मंत्रालय में कार्यरत एक अधिकारी के हाथ से मोबाइल फोन झपट लिया और फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में कार्यरत पुलिस के अनुसार, बिहार के गया जिले के रहने वाले संजीत कुमार वर्तमान में भारत सरकार के गृह मंत्रालय के इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में कार्यरत हैं। वह सरकारी कार्य से दिल्ली आए हुए थे। 5 जुलाई की रात वह फरीदाबाद की ग्रीनफील्ड कॉलोनी स्थित अपने दोस्त के घर जाने के लिए सराय मेट्रो स्टेशन के बाहर खड़े होकर कैब बुक कर रहे थे। रात करीब 10 बजे की घटना इसी दौरान रात करीब 10 बजे बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और पलक झपकते ही उनके हाथ से मोबाइल फोन झपटकर बदरपुर की ओर फरार हो गए। संजीत कुमार ने बताया कि घटना इतनी तेजी से हुई कि उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला। उन्होंने बताया कि मेट्रो स्टेशन के बाहर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होने के कारण बदमाशों की पहचान करना भी मुश्किल हो गया। बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा घटना के बाद उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने अपने दोस्त को घटना की जानकारी दी और सराय ख्वाजा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस कर रही मामले की जांच सराय ख्वाजा थाना प्रभारी राकेश ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटनास्थल और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें