Related Posts

17 जुलाई को चंडीगढ़ आएंगे प्रधानमंत्री मोदी:PGI के ₹435 करोड़ के मदर एंड चाइल्ड सेंटर और एडवांस न्यूरोसाइंस सेंटर का करेंगे उद्घाटन




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को चंडीगढ़ दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह पीजीआई में ₹435 करोड़ की लागत से तैयार एडवांस मदर एंड चाइल्ड सेंटर और एडवांस न्यूरोसाइंस सेंटर का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पीजीआई प्रशासन और इंजीनियरिंग विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस अवसर पर पीजीआई की उपलब्धियों पर आधारित एक विशेष डॉक्यूमेंट्री भी प्रधानमंत्री को दिखाई जाएगी। एक ही छत के नीचे मिलेगी जच्चा-बच्चा की आधुनिक चिकित्सा नया मदर एंड चाइल्ड सेंटर शुरू होने से गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं और बच्चों को एक ही परिसर में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। अभी तक इन सेवाओं के लिए मरीजों और उनके परिजनों को अलग-अलग ब्लॉकों में जाना पड़ता था। सेंटर में गंभीर मरीजों के लिए अत्याधुनिक आईसीयू, वेंटिलेटर और अन्य आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वहीं एडवांस न्यूरोसाइंस सेंटर शुरू होने से स्ट्रोक, मिर्गी, ब्रेन ट्यूमर और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी जटिल बीमारियों के इलाज और रिसर्च को भी नई गति मिलेगी। पीएम के कार्यक्रम के लिए ₹2.02 करोड़ का टेंडर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों के लिए इंजीनियरिंग विभाग ने ₹2,02,31,318 का टेंडर जारी किया है। टेंडर 9 जुलाई को दोपहर तीन बजे खोला जाएगा। ऐसी होंगी तैयारियां प्रधानमंत्री 17 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे पीजीआई पहुंचेंगे और लगभग 1 घंटा 15 मिनट रुकेंगे। कार्यक्रम के लिए विशाल वाटरप्रूफ जर्मन हैंगर पंडाल बनाया जाएगा। पंडाल में मुख्य मंच के सामने करीब 12 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। प्रधानमंत्री के लिए अलग वीआईपी रूट तैयार किया जाएगा। एक विशेष वीआईपी लाउंज बनाया जाएगा, जिसमें 120 डॉक्टरों और 20 विशिष्ट अतिथियों के बैठने की व्यवस्था होगी।आगंतुकों के लिए 1,500 विशेष कुर्सियां भी लगाई जाएंगी। उत्तर भारत के मरीजों को मिलेगा बड़ा लाभ पीजीआई चंडीगढ़ में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर सहित पूरे उत्तर भारत से बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं। नए मदर एंड चाइल्ड सेंटर और एडवांस न्यूरोसाइंस सेंटर के शुरू होने से मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। फिलहाल इन सेंटरों में ओपीडी सेवाएं संचालित हो रही हैं। उद्घाटन के बाद अन्य सभी सुविधाएं भी चरणबद्ध तरीके से शुरू कर दी जाएंगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें