Related Posts

रोहतक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता का सम्मान समारोह:पूर्व मंत्री ग्रोवर और पूर्व सांसद रामचंद्र रहे शामिल, गगन हरियाणवी ने बांधा समां




रोहतक की अनाज मंडी में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व पूर्व राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का स्वागत किया। साथ ही स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डॉ. अर्चना गुप्ता ने आते ही हाथ जोड़कर सभी कार्यकर्ताओं के अभिवादन को स्वीकार किया। वहीं पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की ऐसी पार्टी है। जिसमें छोटे से कार्यकर्ता को भी बड़ा पद मिल सकता है। डॉ. अर्चना गुप्ता को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त करके भाजपा ने दिखा दिया कि भाजपा पार्टी ही महिलाओं का असली सम्मान करती है। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि आज भाजपा का एक साधारण सा कार्यकर्ता देश के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा कर रहा है और दूसरा कार्यकर्ता देश के सर्वोच्च पद पर विराजमान है। कांग्रेस पार्टी ने तो कार्यकर्ताओं की सुध तक नहीं ली, बल्कि अपने परिवारवाद को आगे बढ़ाता आया है। आज भी कांग्रेस अपने परिवार से बाहर नहीं निकल रही, चाहे उसमें गांधी परिवार हो या हुड्डा परिवार। गगन हरियाणवी ने गीतों से बांधा समां समारोह के दौरान हरियाणा कला परिषद के जोनल डायरेक्टर गगन हरियाणवी ने अपने गीतों के माध्यम से समां बांध दिया। देशभक्ति व हरियाणा की संस्कृति को छुने वाले गीतों से कार्यकर्ताओं को झूमने पर विवश कर दिया। उनके गीतों पर कार्यकर्ता नाचते हुए नजर आए। मेटल डिटेक्टर से लोगों की चेकिंग समारोह के दौरान सुरक्षा को देखते हुए पुलिस प्रशासन का कड़ा पहरा रहा। मेटल डिटेक्टर से लोगों की चेकिंग की गई। वहीं डीएसपी सहित पुलिस के अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें