रोहतक में पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु पर टिप्पणी करते हुए कहा कि देश की आजादी के बाद नेहरु ने देश में दो निशान, दो झंडे और दो प्रधान लगा दिए। देश को बांटने का काम किया गया। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि आजादी के बाद एक ही देश में नागरिकों को पासपोर्ट व वीजा लेकर जाना पड़ता था। जम्मू कश्मीर में बिना पासपोर्ट के एंट्री नहीं थी। जवाहर लाल नेहरु ने ऐसी पॉलिसी बना दी थी। लेकिन जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा कि वह बिना पासपोर्ट के ही जम्मू कश्मीर में जाएंगे। पठानकोट पार करते ही किया गिरफ्तार
मनीष ग्रोवर ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जब पठानकोट पार किया तो बॉर्डर पर जम्मू कश्मीर के सीएम शेख अब्दुल्ला ने उन्हें गिरफ्तार कर दिया। श्यामा प्रसाद को श्रीनगर की जेल में रखा गया। उस समय श्याम प्रसाद मुखर्जी ने कहा कि देश की जनता को बता दो कि वह बिना पासपोर्ट के जम्मू में पहुंच गए है। कांग्रेस ने अंधेरा फैलाय, जनसंघ ने किया उजाला
मनीष ग्रोवर ने कहा कि एक ही देश में दो झंडे व दो प्रधान देने वाली कांग्रेस के अंधेरे के बीच श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक दीया जलाकर प्रकाश फैलाने का काम किया। कांग्रेस कहती थी कि धारा 370 व 35ए हटाई तो देश में तनाव बढ़ जाएगा। लेकिन भाजपा ने धारा 370 व 35ए को हटाने का काम किया और आज पूरा देश एक है। भाजपा ने देश व प्रदेश का विकास किया
मनीष ग्रोवर ने कहा कि भाजपा ने देश व प्रदेश के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी। कांग्रेस हर विकास के रास्ते में रोड़ा अटकाने का काम करती है, लेकिन भाजपा रूकने वाली नहीं है। आज देश विकसित भारत बनने की तरफ अग्रसर है।
Source link
