spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हरिद्वार में हरियाणा नंबर की कार तोड़ी, VIDEO:ड्राइवर को घेरकर पीटा; पुलिस के आगे आरोपी हाथ जोड़ बोला- आगे से नहीं करूंगा




उत्तराखंड के हरिद्वार में हरियाणा नंबर की गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की गई। युवकों ने लाठी-डंडों से गाड़ी के सभी शीशे चकनाचूर कर दिए। इसके बाद कूद-कूदकर गाड़ी की छत पिचका दी गई। जब ड्राइवर ने इसका विरोध किया तो घेरकर मारपीट की गई। आरोप है कि मंगलौर एरिया में इस गाड़ी की टक्कर से कांवड़ खंडित हो गई। इसके बाद आसपास के कांवड़िये इकट्ठा हो गए। ड्राइवर को गाड़ी से खींचकर मारपीट की गई। इसके बाद गाड़ी पर भी हमला कर दिया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ कांवड़िए एस्प्रेसो कार पर लाठियां बरसाते दिख रहे हैं। कार का पीछे का दरवाजा भी मोड़ दिया। घटना के बाद देर रात तक नेशनल हाईवे-58 पर हंगामा होता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तोड़फोड़ करने के आरोपी स्थानीय युवक राजा उर्फ राजेश को गिरफ्तार कर लिया। देखिए, हंगामे की तस्वीरें:- सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरी खबर… 1. कांवड़ खंडित होने से भड़का आक्रोश- एक अगस्त 2026 की रात लगभग 8:30 बजे, रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित गोल्डन ढाबा फ्लाईओवर के पास यह हादसा हुआ। मूल रूप से हरियाणा के फरीदाबाद का रहने वाला और वर्तमान में दिल्ली में रह रहा सोनू अपनी एस्प्रेसो कार (HR38AC4479) से गुजर रहा था। इसी दौरान कार की टक्कर लगने से एक स्थानीय कांवड़िए की कांवड़ खंडित हो गई। 2. कांवड़ियों और स्थानीय लोगों का हंगामा- जैसे ही आसपास मौजूद कांवड़ियों और स्थानीय लोगों को पता चला कि कार हरियाणा नंबर की है, माहौल गर्मा गया। गुस्साए लोगों ने कार चालक सोनू को पकड़कर उसके साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान भारी हंगामा खड़ा हो गया और हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। 3. लाठी-डंडों से कार में तोड़फोड़- आक्रोशित भीड़ ने कार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। कार पर लाठियां बरसाकर उसके शीशे तोड़ दिए गए और पीछे का दरवाजा भी मोड़ दिया गया। उपद्रव के दौरान एक युवक कार की छत पर चढ़ गया और उस पर कूद-कूदकर गाड़ी को नुकसान पहुंचाया। 4. पीड़ित ड्राइवर ने लिखित शिकायत दी- घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। पीड़ित कार ड्राइवर सोनू (निवासी संजय कॉलोनी, भाटी माइंस, थाना मैदान गढ़ी, दिल्ली) की लिखित शिकायत पर देर रात 12 बजे मंगलौर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया। मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकियों की तलाश जारी मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस जांच में सामने आया कि स्थानीय युवक राजा उर्फ राजेश (निवासी कमेलपुर, रुड़की) ही तोड़फोड़ और हंगामा का मुख्य आरोपी है। पुलिस ने राजा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना में शामिल 2-3 अन्य अज्ञात कांवड़ियों और युवकों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। ————— यह खबर भी पढ़ें… रोहतक में कांवड़ियों पर फेंकीं शराब की बोतलें:कांवड़ खंडित, कई घंटे हंगामा, पुलिस ने हालात पर पाया काबू कांवड़ यात्रा के दौरान एक बार फिर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। इस बार मामला रोहतक जिले का है, जहां कांवड़ लेकर जा रहे श्रद्धालुओं पर शराब की बोतलें फेंक दी गईं। इससे कुछ कांवड़ियों की कांवड़ खंडित हो गई। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles