spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कुरुक्षेत्र में 271 कट्‌टे अवैध यूरिया पकड़ी:बगैर लाइसेंस हो रही थी सप्लाई; गोदाम से 221 और गाड़ी से 50 बैग बरामद, ड्राइवर काबू




कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में यूरिया खाद के अवैध कारोबार का खुलासा हुआ है। कृषि विभाग ने आर्य कॉलेज के सामने प्रताप मंडी के पास एक गोदाम से 271 कट्टे यूरिया बरामद किए। यहां से बगैर लाइसेंस के यूरिया की सप्लाई की जा रही थी। विभाग की जांच में गोदाम कई तरह की गड़बड़ी भी मिलीं। जांच में सामने आया कि यह गोदाम भंडारण के लिए भी अथॉराइज्ड नहीं था। मौके पर स्टॉक रजिस्टर, स्टॉक डिस्प्ले बोर्ड, रेट सूची, बिल और कैश मेमो भी नहीं मिले। इसलिए विभाग की ओर से पुलिस को शिकायत देकर FIR दर्ज करवाई गई है। लेकिन गोदाम पर किसी की ओर से दावा नहीं किया गया। सूचना पर हुई रेड क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर एवं फर्टिलाइजर इंस्पेक्टर शशीपाल ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि आर्य कॉलेज के सामने एक गोदाम से अवैध रूप से यूरिया का भंडारण किया गया है। साथ ही गोदाम से खाद की बिक्री भी की जा रही है। इस सूचना पर उनकी टीम ने रेड कर दी। गाड़ी में लोड मिले 50 कट्‌टे रेड के दौरान 4-5 लोग गाड़ी नंबर HR-58C-2038 में यूरिया के कट्‌टे लोड कर रहे थे। टीम को देखते ही चार लोग मौके से फरार हो गए, जबकि ड्राइवर को ललित कुमार निवासी यमुनानगर को पकड़ लिया गया। टीम ने उस गाड़ी से 50 कट्टे यूरिया के बरामद किए। ड्राइवर मौके पर उस खाद की कोई रसीद नहीं दिखा पाया। गोदाम से मिली 221 कट्‌टे खाद टीम ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को देकर मौके पर बुला लिया। टीम ने उस गाड़ी और ड्राइवर को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद गोदाम की तलाशी लेने पर अंदर 221 कट्टे यूरिया खाद और मिली। टीम को दोनों जगह से कुल 271 कट्टे यूरिया बरामद हुए। टीम ने गोदाम को सील कर दिया। सामने नहीं आया कोई विक्रेता पूछताछ में ड्राइवर ललित कुमार ने बताया कि वह सिर्फ यूरिया को यमुनानगर पहुंचाने के लिए किराए पर आया था। उसे गोदाम मालिक या यूरिया के मालिक के बारे में कोई जानकारी नहीं है। यह गोदाम और यूरिया खाद विक्रेता प्रवीण का होने की आशंका है। ड्राइवर ने उनसे फोन पर बात भी करनी चाही, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। पुलिस ने किया केस दर्ज उधर, पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि मौके पर कोई भी गोदाम या खाद पर अपना दावा करने नहीं पहुंचा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles