![]()
रोहतक के गांव बहु अकबरपुर निवासी इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान बल्हारा ने शुक्रवार दोपहर बाद करीब 4 बजे कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में अंतिम संस्कार के बाद देर रात का दोनों गांवों की पंचायत चली, लेकिन मायका पक्ष शीलू के परिवार को गिरफ्तार करवाने की बात पर अड़ा रहा। अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान ने किन कारणों के चलते आत्महत्या की, यह तो दोनों परिवार ही जानते है। लेकिन मायके पक्ष ने शीलू के परिवार पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, ताने मारने, मारपीट करने जैसे आरोप लगाए है, जिसके बाद पुलिस ने शीलू के पूरे परिवार पर केस दर्ज किया हुआ है। साथ ही हिरासत में भी ले रखा है। शमशान घाट में दामाद-ससुर के बीच हुई बातचीत
मुस्कान का अंतिम संस्कार करने के बाद शमशान घाट में ही दामाद-ससुर के बीच करीब 10 मिनट तक कोने में जाकर बातचीत होती रही। मुस्कान के पिता सुखबीर व शीलू के बीच क्या बात हुई, यह किसी को नहीं पता, लेकिन दोनों के बीच बहस हुई, जो दूर से दिखाई दे रही थी। इसके बाद पुलिस ने शीलू व उसके परिवार को हिरासत में लिया था। गांव बहुअकबरपुर में हुई पंचायत में नहीं निकला कोई समाधान
अंतिम संस्कार के बाद गांव बहु अकबरपुर की पंचायत हुई, जिसमें मामले को सुझलाने के लिए चर्चा की गई। लेकिन पंचायत के दौरान भी वही सब बाते होती रही, जो पिछले दो दिन से चल रही है। पंचायत के बाद भी कोई समाधान नहीं निकल सका। फरमाना गांव में देर रात तक चली पंचायत
गांव बहुअकबरपुर की पंचायत रात को गांव फरमाना पहुंची और मुस्कान के मायके पक्ष व गांव की पंचायत के साथ मीटिंग की। देर रात तक दोनों के बीच पंचायत हुई, लेकिन दोनों के बीच सहमति नहीं बनी। मायका पक्ष अपनी बात पर कायम रहा और शीलू के परिवार पर कार्रवाई करवाने से पीछे नहीं हटा। 10 दिन का मांग रहे थे समय
मृतका मुस्कान के पिता सुखबीर ने बताया कि गांव फरमाना में गांव बहुअकबरपुर की पंचायत आई थी, जो शीलू व उसके परिवार को 10 दिन बाहर रहने का समय मांग रही थी। पंचायत का कहना था कि वह थाने में लिखकर दे, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया। पुलिस ने शीलू व उसके परिवार को पकड़ रखा है। सुखबीर बिसला ने कहा कि मेरी बेटी के साथ गलत हुआ है और उन्हें न्याय चाहिए। पंचायत के फैसले अनुसार ही गांव बहु अकबरपुर में अंतिम संस्कार किया गया, जिसके बाद वह घर आ गए थे। रात को गांव बहुअकबरपुर की पंचायत आई, लेकिन उनके प्रस्ताव को नहीं माना। डीएसपी से मिली गांव बहु अकबरपुर की पंचायत
गांव बहुअकबरपुर की पंचायत रात को ही महम के डीएसपी तनूज शर्मा से भी मिलने गई और डीएसपी से मामले में हो रही कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। साथ ही मामले में एक तरफा कार्रवाई न करने की बात भी कही। मामले की पूरी जांच करने की मांग पंचायत ने की। पुलिस ने अभी किसी को अरेस्ट नहीं किया
थाना बहुअकबरपुर एसएचओ जसबीर ने बताया कि पुलिस ने मुस्कान सुसाइड केस में अभी किसी को भी अरेस्ट नहीं किया है। मुस्कान के पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया है। दोनों गांवों के बीच पंचायत चल रही है। पंचायत में जो निर्णय होगा, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link







