spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना में कंपनी वर्कर ने किया 97 लाख का फ्रॉड:कैश हड़पकर फर्जी क्रेडिट कार्ड एंट्री दिखाई; सहकर्मी के साथ मिलकर रची साजिश




लुधियाना में एक कारोबारी फर्म से करीब 97 लाख रुपए की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक कर्मचारी और उसकी सहयोगी ने आपसी मिलीभगत से ग्राहकों से नकद राशि लेकर उसे कंपनी के खाते में जमा नहीं कराया। इसके बजाय रिकॉर्ड में फर्जी क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन और नकली बिक्री रिपोर्ट दिखाकर लंबे समय तक गबन किया। मामले में थाना डिवीजन नंबर-5 पुलिस ने पति-पत्नी समेत 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार यह मामला जांच के बाद दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता गुरप्रीत सिंह, निवासी बसंत एवेन्यू, दुगरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने सुनियोजित साजिश के तहत उनकी फर्म को करोड़ों के कारोबार के बीच लगभग 97 लाख रुपये का नुकसान पहुंचाया। ऐसे दिया वारदात को अंजाम
शिकायत के अनुसार आरोपी फर्म के विभिन्न शोरूमों और कोचर मार्केट स्थित आउटलेट पर आने वाले ग्राहकों को सामान बेचते थे। ग्राहक जब नकद भुगतान करते थे तो आरोपी वह राशि अपने पास रख लेते थे। बाद में कंपनी के रिकॉर्ड में यह दर्शाया जाता था कि भुगतान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से प्राप्त हुआ है। आरोप है कि इस गड़बड़ी को छिपाने के लिए आरोपियों ने फर्जी क्रेडिट कार्ड स्वाइप स्लिप तैयार कीं और रोजाना की सेल्स की एक्सेल रिपोर्ट में भी हेराफेरी कर नकली विवरण दर्ज किए। इस तरह कंपनी के रिकॉर्ड में सब कुछ सामान्य दिखाया जाता रहा, जबकि नकद राशि का गबन किया जाता रहा। जांच में सामने आई साजिश
पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने आपसी मिलीभगत और पूर्व नियोजित साजिश के तहत इस कथित धोखाधड़ी को अंजाम दिया। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने भूपिंदर कुमार निवासी कोलड़ी, टीहरी हिमाचल प्रदेश और गगनदीप कौर निवासी को नामजद किया है। थाना डिवीजन नंबर-5 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वित्तीय रिकॉर्ड, बैंक लेन-देन और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles