![]()
हरियाणा के नारनौल शहर थाना क्षेत्र में कुलताजपुर रोड स्थित एक खेत से अज्ञात चोर बोर की केबल, पाइप और फव्वारा सेट चोरी कर ले गए। पीड़ित किसान ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि पहले हुई चोरी के मामले में कार्रवाई नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हो गए और दोबारा वारदात को अंजाम दिया गया। इससे पूर्व भी उसके खेत से चोरी हो चुकी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव मांदी (शाहपुर अव्वल) निवासी पूर्व जिला न्यायवादी अशोक कुमार ने बताया कि कुलताजपुर रोड पर डीएवी स्कूल से आगे शिव मंदिर के पास उसके खेत हैं, जिनकी चारदीवारी की गई है। हजारों का सामान मिला गायब बीते कल जब वह खेत पर पहुंचा तो देखा कि अज्ञात चोर पानी के बोर की केबल, 43 पाइप तथा 10 फव्वारा सेट चोरी कर ले गए हैं। जिनकी कीमत हजारों रुपए है। उसे आशंका है कि चोरी की वारदात रात के समय हुई। शिकायतकर्ता के अनुसार घटना के बाद उसने डायल-112 पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन नेटवर्क समस्या के कारण कॉल नहीं लग सकी। पहले भी हुई थी चोरी इसके बाद उसने कंट्रोल रूम के नंबर पर सूचना दी, जिसके बाद शाम करीब 6:04 बजे पुलिस की ईआरवी टीम मौके पर पहुंची। अशोक कुमार ने शिकायत में बताया कि इससे पहले भी 18 अक्टूबर 2025 की रात उसके खेत से चोरी हुई थी। पुरानी चोरी का भी पता नहीं उस मामले में 19 अक्टूबर 2025 को शहर थाना नारनौल में शिकायत देकर एफआईआर दर्ज कराने का आग्रह किया गया था। शिकायत की जांच एएसआई संजय को सौंपी गई थी, लेकिन 31 जुलाई तक भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि पूर्व मामले में कार्रवाई नहीं होने के कारण ही चोरों ने दोबारा वारदात को अंजाम दिया।
Source link







