![]()
जालंधर के एक रेस्टोरेंट में जन्मदिन की पार्टी के दौरान युवती के बैग से 20 हजार रुपए की नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है।
पीड़ित युवती के दोस्त राघव शर्मा ने बताया कि वे अपनी जानकार जेसिका का जन्मदिन मनाने के लिए शनिवार रात 8 बजे रेस्टोरेंट आए थे। पार्टी के दौरान सभी लोग डांस और जश्न में व्यस्त थे। जेसिका ने अपने गिफ्ट और पर्स टेबल पर रखा था। इसी दौरान पैसे निकल गए।
राघव ने कहा कि जब बिल देने लगे और जेसिका ने पर्स खंगाला तो पैसे नहीं थे। घटना का खुलासा तब हुआ जब पार्टी खत्म होने के बाद बिल चुकाने की बारी आई। पीड़ित युवती ने जैसे ही अपना बैग खोला, तो उसमें से 20 हजार रुपए नकद गायब थे और केवल सिक्के ही बचे हुए थे।
इसके बाद तुरंत रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, लेकिन कैमरों की फुटेज में टेबल का केवल आधा हिस्सा ही दिखाई दे रहा था, जिससे चोरी की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी।
पुलिस को 112 नंबर पर दी गई जानकारी
राघव ने बताया कि वह और जेसिका एक साथ जॉब करते थे। जन्मदिन पर 6 साल बाद मिले। बर्थ सेलिब्रेट करे पहुंची जेसिका काफी खुश थी। घटना के बाद उन्होंने पुलिस को 112 नंबर पर सूचित किया है। पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि पैसा कहां गया। पीड़ित दोस्तों का कहना है कि वे कई सालों बाद एक साथ खुशियां मनाने आए थे, लेकिन इस हादसे ने उनका सारा मज़ा किरकिरा कर दिया।
Source link







