spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भिवानी में पत्नी की गला घोंटकर हत्या, करंट लगाया:आपसी अनबन के बाद वारदात; पिता की बेटे ने दी शिकायत




भिवानी के बवानीखेड़ा में एक पति द्वारा पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। पति पर आरोप है कि उसने पहले पत्नी की गला घोंटकर हत्या की और बाद में करंट लगाया गया। वारदात के बाद से आरोपी पति फरार है। दोनों के बीच आपसी अनबन बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद बवानी खेड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृतक महिला की पहचान बवानी खेड़ा के वार्ड नंबर-14 निवासी दर्शना (58) के रूप में हुई है। मृतका के छोटे बेटे हंसराज ने अपने पिता रामकिशन के खिलाफ हत्या की शिकायत दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही बवानीखेड़ा थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस की घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता लगेगा। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles