![]()
करनाल जिला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 1 क्विंटल 1.77 किलो डोडा पोस्त बरामदगी के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जिससे पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बादल निवासी गांव दमानिया, जिला मंदसौर (मध्य-प्रदेश) के रूप में हुई है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई जंगशेर ने बताया कि इससे पहले इसी केस में हरविंद्र और संदीप को गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की गई, जिसके दौरान सामने आया कि इस नशा तस्करी में उनका एक और साथी बादल भी शामिल है। इसके बाद पुलिस टीम ने एक सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। 7 दिन की रिमांड पर लिया, अन्य साथियों की तलाश पुलिस के अनुसार, कोर्ट ने आरोपी बादल का सात दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया है। इस दौरान उससे गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि नशा तस्करी के इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और जो भी अन्य आरोपी सामने आएंगे, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Source link







