![]()
हरियाणा में करनाल के बांसा गांव में एक व्यक्ति की पशुओं को नहालते समय पानी की मोटर से करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के समय व्यक्ति घर पर अकेला था उसकी मां भी घर के बाहर गई थी और बड़ा भाई अपनी ड्यूटी पर गया हुआ था। वहीं जब परिजनों ने व्यक्ति को पानी की मोटर के पास पड़ा देखा तो वह उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया और आज दोपहर को पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर दिया। खेती बाड़ी का करता था काम
मृतक की पहचान 37 वर्षिय बलविंद्र निवासी गांव बांसा के रूप में हुई है। बलविंद्र के परिजन सुरेंद्र ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का करता था। कल शाम करीब 5 बजे वह अपने पशुओं को पानी की मोटर से नहला रहा था। उस समय घर पर कोई नहीं था। पशुओं को नहालते समय अचानक पानी की मोटर से पाइप निकल गया। जब बलविंद्र पानी की मोटर में पाइप दोबारा डालने लगा तो इस दौरान मोटर में करंट आया हुआ था। जैसे ही बलविंद्र ने मोटर पर छुआतो उसे करंट लगा और वह वहीं पर गिर गया। मां ने देखा सबसे पहले बलविंद्र को
इसी दौरान जब बलविंद्र की मां बाहर से आई तो उसने बलविंद्र को मोटर के पास पड़ा देखा और जमीन पर करंट आया हुआ देखा। जिसके बाद तुरंत उसकी मां ने पहले बिजली से मोटर की वायर हटाई और आसपास के लोगों को मौके पर बुलाया। जिसके बाद बलविंद्र को तुंरत अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नहीं हुई थी बलविंद्र की शादी
परिजन सुरेंद्र ने बताया कि बलविंद्र के परिवार में एक बड़ा भाई और एक मां। बलविंद्र की शादी नहीं हुई थी क्योंकि वह साधारण दिमाक का था। जबकि उसके बड़े भाई की शादी हो रखी है और वह रिफाईनरी में नौकरी करता था। बलविंद्र ही घर पर खेतीबाड़ी व पशुओं का काम देखता था। बलविंद्र की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। पुलिस कर रही मामले की जांच
निसिंग थाना के एसएचओ कृष्ण कुमार ने बताया कि कल रात को उन्हें अस्पताल से रूका प्राप्त हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवा दिया था। आज दोपहर को शव का पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस इस मामले में हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है।
Source link







