![]()
हरियाणा में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में अब आधुनिक तकनीक के साथ प्रशिक्षित स्निफर डॉग्स भी बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। साल 2026 की पहली छमाही में हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने स्निफर डॉग्स की मदद से 48 NDPS मामलों का खुलासा किया। पुलिस की इन टीमों ने कार्रवाई में चिट्टा (हेरोइन), स्मैक, गांजा, चरस, अफीम, डोडा पोस्त, चूरा पोस्त समेत कई तरह के मादक पदार्थ बरामद किए गए। इन अभियानों में बोल्ट (HK132) ने 15, रैम्बो (HK133) ने 14 और रोमियो (HK131) ने 12 मामलों में अहम भूमिका निभाई। इनमें रैम्बो की मदद से 5 क्विंटल 50 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त की सबसे बड़ी बरामदगी हुई। अब जानिए नशे के खुलासा में कितने अहम डॉग्स..
Source link







