Related Posts

सोनीपत में 6.50 लाख की अवैध शराब पकड़ी:छोटा हाथी गाड़ी से 180 पेटी बरामद; बिना लाइसेंस खेप मिली, चालक फरार




सोनीपत जिले के खरखौदा क्षेत्र में देर रात पुलिस की मुस्तैदी ने अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क की पोल खोल दी। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने शराब से भरी एक छोटा हाथी गाड़ी को पकड़कर करीब 6.50 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद की है। चौंकाने वाली बात यह रही कि मौके पर मिले युवक शराब से अपना कोई संबंध नहीं बता सके, जबकि गाड़ी का चालक पुलिस को देखकर फरार हो गया। आबकारी विभाग की जांच में भी शराब बिना किसी लाइसेंस और परमिट के पाई गई, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। गुप्त सूचना पर देर रात छापा
थाना खरखौदा पुलिस टीम निरीक्षक पवन कुमार के नेतृत्व में ASI संजय व अन्य स्टाफ के साथ खांडा रोड बाईपास पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास ने सूचना दी कि गांव चौलका के शराब ठेके के पास एक गाड़ी में अवैध शराब भरी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
ठेके के पास खड़ी मिली संदिग्ध गाड़ी
पुलिस जब गांव चौलका पहुंची तो शराब ठेके के सामने गाड़ी नंबर HR-47G-8801 खड़ी मिली। गाड़ी के पास दो युवक मौजूद थे, जिन्होंने अपनी पहचान अजय निवासी मटिंडू और हिमांशु निवासी रोहतक के रूप में बताई। गाड़ी की बॉडी पर ताला लगा हुआ था और दोनों युवक चाबी के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
180 पेटी अवैध शराब बरामद
आबकारी विभाग के निरीक्षक अश्वनी को मौके पर बुलाकर जांच करवाई गई। जांच में गाड़ी से कुल 180 पेटी शराब बरामद हुई, जिसमें ‘संतरा’, ‘नाइट ब्लू’ और ‘रेस-7’ ब्रांड शामिल हैं। बरामद शराब की कीमत करीब 6.50 लाख रुपये आंकी गई है।
चालक मौके से फरार, दो युवक हिरासत में
पूछताछ के दौरान दोनों युवकों ने शराब और गाड़ी से अपना कोई संबंध नहीं बताया। उन्होंने बताया कि गाड़ी का चालक हरविंद्र निवासी जुलाना (जींद) पुलिस को देखकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
बिना लाइसेंस व परमिट पाई गई शराब
आबकारी विभाग की रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि गाड़ी में लोड शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज, लाइसेंस या परमिट नहीं था। ऐसे में पूरी खेप को अवैध घोषित किया गया।
पुलिस ने अलग-अलग ब्रांड की शराब के सैंपल लेकर सील किए और बाकी शराब को गाड़ी सहित कब्जे में ले लिया। पूरी कार्रवाई के दौरान कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए फर्द कब्जा तैयार किया गया।
आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज
इस मामले में थाना खरखौदा में आबकारी अधिनियम की धारा 61-04-2020 के तहत केस दर्ज किया गया है।
मामले की आगे की जांच ASI दिनेश को सौंपी गई है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है और यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस अवैध शराब के पीछे कौन सा गिरोह सक्रिय है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें