Related Posts

विरोध करने वाले मेरा ही काम कर रहे; मासूम शर्मा:झज्जर में बोले हरियाणवी गायक- फसल कितनी भी अच्छी बो लो, खरपतवार पैदा हो ही जाती है




झज्जर में हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के चर्चित गायक मासूम शर्मा ने अपने गानों और बयानों को लेकर होने वाले विवादों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी। दैनिक भास्कर डिजिटल टीम से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि विरोध और आलोचना से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने हरियाणवी अंदाज में कहा कि फसल कितनी भी अच्छी बो लो, उसके साथ खरपतवार पैदा हो ही जाती है। मासूम शर्मा ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता के साथ आलोचना और विरोध भी आता है। उनके गानों और बयानों को लेकर अक्सर होने वाले विवादों के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह सब उन्हें प्रभावित नहीं करता। उन्होंने कहा कि समाज में हर व्यक्ति की अपनी राय होती है। कुछ लोग पसंद करते हैं तो कुछ लोग आलोचना करते हैं, लेकिन वह इन बातों पर ध्यान देने के बजाय अपने काम पर फोकस रखते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग उनका विरोध कर रहे हैं, वे वास्तव में उनका ही काम कर रहे हैं। विरोध और चर्चाओं की वजह से उनके काम की पहुंच और ज्यादा लोगों तक बनती है। इसलिए वह विरोध करने वालों को लेकर कोई चिंता नहीं करते। मासूम शर्मा ने कहा कि उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण उनकी ऑडियंस है। आज मैं जो कुछ भी हूं, अपनी जनता और श्रोताओं के प्यार की बदौलत हूं। मुझे लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है और वही मेरे लिए सर्वोपरि है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें