Related Posts

सीएम को राष्ट्रपति से मिलने का समय मिला:पांच मई को दिल्ली जाएंगे, विधायक भी साथ में जाएंगे, मीटिंग अकेले होगी




आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों के बीजेपी जॉइन करने के बाद राज्य की सियासत गर्माई हुई है। इसी मामले को लेकर अब पंजाब के सीएम भगवंत मान राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। मुलाकात के लिए 5 मई का समय मिला है। यह जानकारी खुद सीएम भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर दी है। विधायकों के साथ दिल्ली जाएंगे सीएम भगवंत मान ने अपनी पोस्ट में लिखा है – पंजाब के लोगों के जनादेश और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने 5 मई को दोपहर 12 बजे मिलने का समय दिया है। हालांकि हमने सभी विधायकों (MLAs) के लिए समय मांगा था, लेकिन मुझे सिर्फ मुझसे मिलने का न्योता मिला है। मैं अपने साथी विधायकों के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचूंगा। मेरे साथी विधायक बाहर रहेंगे और मैं अंदर जाकर सभी की ओर से माननीय राष्ट्रपति जी के सामने पंजाब और लोगों की आवाज मजबूती से रखूंगा। बैठक के बाद अगली रणनीति साझा की जाएगी। कीमती समय देने के लिए माननीय राष्ट्रपति जी का दिल से धन्यवाद।

इस मुलाकात के क्या मायने, तीन प्वाइंटों में जाने 1. आम आदमी पार्टी (AAP) के सात राज्यसभा सांसदों (जैसे राघव चड्ढा और संदीप पाठक) के भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी में बड़ी फूट की खबरें सामने आई थीं। राजनीतिक माहिरों की माने तो विधायकों को साथ ले जाकर मान यह दिखाना चाहते हैं कि पंजाब के विधायक अभी भी उनके और अरविंद केजरीवाल के साथ पूरी तरह एकजुट हैं। 2. मान विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ राष्ट्रपति से उन सांसदों को “वापस बुलाने” ) या उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग करेंगे, जिन्होंने पार्टी बदली है। वे इसे जनता के जनादेश के साथ धोखा बता रहे हैं। 3. भारी संख्या में विधायकों के साथ राष्ट्रपति भवन जाना एक तरह का “शक्ति प्रदर्शन। इसके जरिए वे केंद्र सरकार और भाजपा को यह संदेश देना चाहते हैं कि उनकी सरकार बहुमत के साथ सुरक्षित है और विधायकों को तोड़ना संभव नहीं है।
संवैधानिक हस्तक्षेप की मांग: मुख्यमंत्री यह तर्क दे रहे हैं कि चुनी हुई सरकार के सांसदों को इस तरह मिलाना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। वे राष्ट्रपति, जो देश की संवैधानिक प्रमुख हैं, के सामने अपनी आधिकारिक शिकायत दर्ज कराकर इस मामले को राष्ट्रीय और कानूनी स्तर पर उठाना चाहते हैं।
मुलाकात काफी अहम है आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता व प्रवक्ता नील गर्ग कि कहना है कि यह मुलाकात गंभीर मुद्दा है। उन्होंने विरोधियों का काम बोलना है। वहीं, उन्होंने कांग्रेस नेता बावजा साहिब अपने विधायकों को संभालने की कोशिश करेंगे। जहां तक इस मुलाकात से बताया जाएगा कि आखिर क्या चल रहा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें