झज्जर में योगेश सिलानी की भाजपा ज्वाइनिंग को लेकर नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। कल कई यूट्यूब चैनलों पर योगेश सिलानी के भाजपा में शामिल होने की खबरें प्रसारित हुईं, लेकिन अब जिला भाजपा संगठन ने प्रेस नोट जारी कर साफ कर दिया है कि योगेश सिलानी को पार्टी में किसी प्रकार की ज्वाइनिंग नहीं दी गई है। जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी गीतांशु चावला के अनुसार, योगेश सिलानी बिना पूर्व अनुमति पंचकूला में ज्वाइनिंग की लाइन में लग गए थे, लेकिन श्रीमती सुधा यादव कमेटी ने उन्हें अनुमति नहीं दी। भाजपा ने आरोप लगाया कि योगेश सिलानी पूर्व में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं और जिला परिषद व विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के खिलाफ काम कर चुके हैं। जिला संगठन ने स्पष्ट कहा कि योगेश सिलानी का भाजपा से वर्तमान में कोई संबंध नहीं है और उनके पार्टी में शामिल होने की खबरें भ्रामक हैं। गौरतलब है कि योगेश सिलानी पहले भाजपा में रह चुके हैं पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोपों के चलते उन्हें पार्टी से छह साल के लिए निकाल दिया था भाजपा सरकार के दौरान ही जिला परिषद झज्जर के वाइस चेयरमैन भी रहे थे। वर्तमान में वह जिला पार्षद हैं।
Source link
झज्जर भाजपा ने योगेश सिलानी की ज्वाइनिंग से किया इनकार:कल ज्वाइनिंग की खबरें चलीं, आज भाजपा का प्रेस नोट जारी
