आस्ट्रेलिया से 15 भारतीय को डिपोर्ट किया गया है, उनमें एक महिला समेत 11 पंजाबी है। इन लोगों का जहाज दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच गया है। वहीं, पंजाब सरकार की टीमें भी उन्हें लेने के लिए दिल्ली पहुंच गई है। इनमें एक टेंपो ट्रैवलर और कुछ गाड़ियां है। माना जा रहा है कि जैसे ही उनकी वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होगी। उसके बाद काफिला पंजाब के लिए निकल पडे़गा। इन्हें पटियाला लाने का प्रोग्राम बताया जा रहा है। इन जिलों के रहने वाले हैं लोग मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक जो लोग डिपोर्ट किए जा रहे हैं। उनके नौ लोग जांलधर, होशियारपुर, खन्ना, मोगा, नवांशहर, गढ़शंकर, तरनतारन, फिरोजपुर और रूपनगर शामिल है। सीएम पहले साफ कर चुके है कि इन लोगों ने आस्ट्रेलिया में जाकर वहां के नियम तोड़े है। जिस वजह से उन्हें डिपोर्ट किया गया हे।
Source link
