![]()
सिरसा पुलिस की सीआईए टीम ने पंजाब के एक लोकल गैंगस्टर को पकड़ा है। साथ ही हथियार भी बरादम किए हैं। इसकी सूचना पंजाब पुलिस को भी दी गई है। आरोपी गैंगस्टर यहां सिरसा में आया हुआ था और किसी क्रिमिनल एक्टिविटी को अंजाम देने की फिराक में था। इससे पहले वह सीआईए के हत्थे चढ़ गया। अभी पुलिस आरोपी गैंगस्टर से पूछताछ में जुटी है और पुलिस उसके मकसद के बारे में पता लगाएगी। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान गौरव उर्फ गौरू बच्ची के रूप में पहचान हुई है और वह मूलरूप से पंजाब के लुधियाना का रहने वाला है। वह पिछले काफी लंबे समय पुलिस से बचने के लिए इधर-उधर रह रहा था। यहां सिरसा आने पर पुलिस को इसकी भनक लग गई। खास मुखबरी से सूचना मिलने पर वह पकड़ा गया। अभी उसका सिरसा में किसी क्रीमिनल एक्टिविटी से लिंक सामने नहीं आया है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी गौरव को सीआईए ने सिरसा की मंडी के नजदीक रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पकड़ा है। पुलिस ने ये कार्रवाई सोमवार रात को की है। इस बारे में सीआईए से संपर्क किया गया तो बताया, आरोपी गैंगस्टर गौरव का खुद का अपना गैंग है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी का किसी दूसरी गैंग से संपर्क नहीं है। पुलिस आरोपी के सिरसा आने और यहां से लोकल कनेक्टिवटी का पता लगाने में जुटी है। इस बारे में पुलिस आज मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर खुलासा कर सकती है।
Source link
सिरसा CIA ने पंजाब के गैंगस्टर गौरव उर्फ गौरू पकड़ा:लुधिनाया का रहने वाला, हथियार बरामद, लोकल कनेक्शन पता लगाया जा रहा







