spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मसूरी में हरियाणवी पर्यटकों ने लोगों का सिर फोड़ा; VIDEO:कार को टक्कर मारने के बाद टोकने पर भड़के; जान बचाकर भागी महिलाएं




मसूरी में 30 लाख की कार से हरियाणा से आए 4 पर्यटकों ने स्थानीय लोगों की कार को टक्कर मार दी। इसके बाद स्थानीय लोगों के टोकने पर पर्यटकों ने उनका सिर फोड़ दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि पर्यटकों ने दूध की क्रेट से एक व्यक्ति के सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद उन्होंने उसे नीचे गिराकर पीटा और अधमरा होने तक मारते रहे। आरोप है कि इन लोगों ने वहां मौजूद महिलाओं से भी बदसलूकी करने की कोशिश की। महिलाएं अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागती हुई दिखाई दीं। मसूरी में कन्फेक्शनरी डेयरी चलाने वाले प्रदीप गुप्ता ने बताया कि पर्यटकों ने करीब 10 मिनट तक स्थानीय लोगों की पिटाई की। इसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को बुलाया और पुलिस सभी को थाने ले गई। पुलिस ने बताया कि ये लोग हरियाणा के गुरुग्राम से आए थे। मामला 28 जून की रात 10 से 11 बजे के बीच का है। जिस कार से ये लोग आए थे, वह टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस थी। तस्वीरें देखिए- सिलसिलेवार ढंग से पूरी खबर… 1. 30 लाख की लग्जरी कार से आए पर्यटकों ने मारी टक्कर- यह घटना 28 जून 2026 की रात करीब 10 से 11 बजे के बीच की है। हरियाणा के गुरुग्राम से 4 पर्यटक अपनी करीब 30 लाख रुपए की टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस कार से मसूरी आए थे। बाटा शोरूम के पास इन पर्यटकों की तेज रफ्तार कार ने 4 स्थानीय लोगों की कार को टक्कर मार दी। 2. टोकने पर भड़के पर्यटक- जब स्थानीय लोगों ने कार टकराने का विरोध किया और पर्यटकों को टोका, तो वे बुरी तरह भड़क गए। पर्यटकों ने पास ही रखी दूध की प्लास्टिक क्रेट उठाई और एक स्थानीय व्यक्ति के सिर पर दे मारी, जिससे उसका सिर फट गया और खून बहने लगा। 3. 10 मिनट तक तांडव, अधमरा होने तक सड़क पर पीटा- चश्मदीद और स्थानीय कन्फेक्शनरी डेयरी चलाने वाले प्रदीप गुप्ता के मुताबिक, पर्यटकों ने घायल युवक को सड़क पर नीचे गिरा लिया और बेरहमी से लात-घूंसों से पीटते रहे। आरोपी स्थानीय लोगों को करीब 10 मिनट तक अधमरा होने तक सड़क पर सरेआम पीटते रहे। इस दौरान आरोपियों ने वहां बीच-बचाव करने आईं महिलाओं के साथ भी बदसलूकी और अभद्रता करने की कोशिश की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 4. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 112 और चीता मोबाइल- सार्वजनिक स्थान पर हो रही मारपीट को देखकर आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम (112) को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली मसूरी से चीता मोबाइल और रात्रि गश्ती अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर बीच सड़क पर हो रहे इस उपद्रव को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रित किया। 5. गुरुग्राम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार- पुलिस ने मौके से हुड़दंग मचा रहे मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान नीरज राघव (36) निवासी बड़ा गांव सिकंदरपुर, तहसील मानेसर, सेक्टर-86, गुरुग्राम, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी का नियमानुसार मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद लोक शांति और कानून-व्यवस्था भंग करने के आरोप में उसे भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर संबंधित माननीय कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। 6. पर्यटकों की कार का एमवी एक्ट में भारी चालान- कोतवाली मसूरी पुलिस ने स्थानीय लोगों से मारपीट और हुड़दंग में इस्तेमाल की गई पर्यटकों की हरियाणा नंबर की टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस कार को भी ज़ब्त करते हुए मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत भारी चालान काटा है। पुलिस ने बताया कि मामले में कोई शिकायत नहीं आई थी इसलिए कुछ समय बाद सभी को छोड़ दिया गया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles