![]()
इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला मंगलवार को लगातार दूसरे दिन फतेहाबाद हलके के गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाएंगी। पार्टी के संगठन विस्तार अभियान के तहत वे ग्रामीणों से रूबरू होंगी और विभिन्न गांवों में लोगों को इनेलो की सदस्यता दिलाकर संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगी। उनके दौरे के दौरान जिलाध्यक्ष बिकर सिंह हड़ौली समेत कई स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उनके साथ रहेंगे। गांव एमपी रोही से होगी शुरुआत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुनैना चौटाला शाम 4:30 बजे गांव एमपी रोही पहुंचेंगी। यहां वे कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के साथ बैठक कर पार्टी की नीतियों पर चर्चा करेंगी और क्षेत्र के लोगों से संवाद करेंगी। इसके बाद शाम 5:30 बजे उनका काफिला गांव खजुरी जाटी पहुंचेगा, जहां वे ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगी और इनेलो की भावी रणनीति से अवगत कराएंगी। दूसरे दिन के दौरे का समापन शाम 6:30 बजे गांव कुम्हारिया में आयोजित जनसभा के साथ होगा। इस दौरान सुनैना चौटाला कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करेंगी। लोग लगातार इनेलो से जुड़ रहे सुनैना चौटाला का कहना है कि जनसंपर्क अभियान के दौरान लगातार नए लोग इनेलो से जुड़ रहे हैं, जिससे संगठन को गांव स्तर पर मजबूती मिल रही है। मंगलवार के कार्यक्रमों में भी बड़ी संख्या में ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। दौरे के माध्यम से पार्टी आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करेगी।
Source link
फतेहाबाद में सुनैना चौटाला आज भी करेंगी दौरा:तीन गांवों में करेंगी जनसभाएं; नए लोगों को इनेलो की दिलाएंगी सदस्यता







