spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कुरुक्षेत्र सरस्वती घाट में डूबने से युवक की मौत:सरोवर में पड़ा मिला शव; शादी के कुछ समय बाद हो गया था तलाक




कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में सरस्वती घाट पर नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक का शव घाट के अंदर पानी में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिवार के हवाले कर दिया। मृतक की पहचान 27 साल के दीपू निवासी गुलडेहरा गांव के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, दीपू शहर में रेत-बजरी की दुकान पर काम करता था और रेहड़ी चलाता था। दीपू की शादी हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद ही उसका तलाक हो गया था। इसके बाद दीपू कभी-कभार ही अपने घर जाता था। अभी पिछले सप्ताह ही दीपू अपने घर गया था। पड़ोसी को फोन पर मिली सूचना राजेंद्र सिंह निवासी गुलडेहरा बताया कि वह दर्जी का काम करता है और अपने काम के लिए पिहोवा आया हुआ था। इसी दौरान गांव के ही पवन कुमार का उसके पास फोन आया। उसने बताया कि उसके भाई दीपू सरस्वती घाट में पानी के अंदर पड़ा है। सूचना मिलते ही वह अपने चाचा के साथ मौके पर पहुंचा। दीपू तोड़ चुका था दम राजेंद्र सिंह ने बताया कि वहां जाकर देखा तो दीपू पानी में पड़ा था। उसने दीपू को बाहर निकालकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। आसपास से पता चला कि दीपू नहाने के लिए घाट की तरफ गया था। उसे घाट पर नहाते हुए भी देखा गया था। आशंका है कि नहाते समय वह पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इत्तेफाकिया रिपोर्ट की दर्ज थाना सिटी पिहोवा के SHO सुनील वत्स ने बताया कि भाई के बयान पर इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज की गई है। परिवार ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। फिलहाल, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles