spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रोहतक में 2 व्यक्तियों के शव मिले:एक शराब का आदी था; दूसरे की डेडबॉड़ी गढ़ी मोहल्ला में मिली




रोहतक में दो अलग-अलग स्थानों पर व्यक्तियों के शव पड़े मिले। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस में रखवा दिया। पुलिस मामलों में जांच कर रही है। कलानौर थाना एरिया के गांव पटवापुर में एक शव पड़ा मिला, जिसकी पहचान गांव के ही 37 वर्षीय हरीश पुत्र श्रीभगवान के रूप में हुई। मृतक शराब पीने का आदी था, जिसके कारण उसकी मौत होना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया और मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए। गढ़ी मोहल्ला में मिला शव गढ़ी मोहल्ला में कबाड़ी मार्केट के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला, जिसकी उम्र करीब 42 साल आंकी गई है। सूचना पाकर ओल्ड सब्जीमंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए डेडहाउस में रखवा दिया। हाथ पर लिखा हुआ था अजय गढ़ी मोहल्ला में मिले शव की शिनाख्त नहीं हुई, लेकिन उसके दाहिने हाथ पर अजय एमपी लिखा हुआ है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृतक का नाम भी अजय ही होगा, लेकिन उसके बारे में आसपास के लोगों को कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस मामले में मृतक की शिनाख्त करवाने का प्रयास कर रही है। पुलिस मामले में कर रही जांच ओल्ड सब्जीमंडी थाना एसएचओ सुशील ने बताया कि एक व्यक्ति का शव कबाड़ी मार्केट के पास पड़ा हुआ था। पुलिस को सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को डेड हाउस में रखवा दिया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles