spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कैथल में 20 हजार रुपए रिश्वत लेने का मामला:अटल केंद्र संचालक की आज कोर्ट में पेशी, रिमांड लिया जाएगा




कैथल में 20 हजार रुपए रिश्वत लेने के मामले में पकड़े गए अटल सेवा केंद्र संचालक को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। पूछताछ के लिए आरोपी का रिमांड हासिल किया जाएगा। पकड़े गए आरोपी के अलावा अन्य लोगों की भी इसमें शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। यह भी जानने का प्रयास किया जाएगा कि आरोपी ने और कितने लोगों से इस प्रकार पैसे लिए हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं। नोटों के साथ मौके पर पकड़ा बता दें कि कल कैथल में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शादी का पंजीकरण प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर 20 हजार रुपए की रिश्वत लेने वाले अटल सेवा केंद्र संचालक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी हिंद मार्केट स्थित अटल सेवा केंद्र का संचालक है। एसीबी ने केमिकल लगे नोटों के साथ उसे मौके पर ही पकड़ लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। गांव मानस निवासी प्रदीप कुमार ने एसीबी को दी शिकायत में बताया था कि वह पिछले करीब 25 दिनों से विवाह पंजीकरण कराने के लिए हिंद मार्केट स्थित अटल सेवा केंद्र के संचालक विकास के पास चक्कर लगा रहा था। उसने विवाह पंजीकरण के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करा दिए थे, लेकिन इसके बावजूद आरोपी जानबूझकर उसका काम टालता रहा और हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर वापस भेज देता था। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी ने काम करने के बदले पहले 22 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। बाद में दोनों के बीच 20 हजार रुपए में सौदा तय हो गया। रिश्वत की मांग से परेशान होकर प्रदीप कुमार ने एंटी करप्शन ब्यूरो से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। केमिकल लगे नोटों के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार शिकायत मिलने के बाद एसीबी टीम ने जाल बिछाया। शिकायतकर्ता को केमिकल लगे 20 हजार रुपए देकर आरोपी के पास भेजा गया। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, पहले से मौजूद एसीबी टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। पूछताछ के लिए आरोपी का रिमांड हासिल किया जाएगा। उनकी टीम मामले की जांच कर रही है। जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles