spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लोहारू पहुंची केंद्रीय अधिकारी IAS गरिमा मित्तल:कई गांवों का दौरा किया, आकांक्षी योजना के कार्यों का जायजा लिया




केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग विभाग की निदेशक IAS गरिमा मित्तल ने बुधवार को भिवानी के बहल, नूनसर और ओबरा गांवों का दौरा किया। वह भिवानी में आकांक्षी खंड लोहारू और बहल कार्यक्रम की प्रभारी हैं। उन्होंने आकांक्षी योजना के तहत चल रहे कार्यों का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान एडीसी दीपक बाबूलाल करवा, लोहारू के एसडीएम मनोज दलाल और डीडीपीओ सोमबीर कादयान भी उनके साथ मौजूद रहे। बता दें कि, जिले में लोहारू और बहल ब्लॉकों को आकांक्षी योजना में शामिल किया गया है। इन ब्लॉकों में शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं के उत्थान पर आधारित योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य इन ब्लॉकों को अन्य ब्लॉकों के बराबर लाना है। गरिमा मित्तल ने अधिकारियों के साथ बैठक के बाद इन गांवों का दौरा किया। मसाले बनाने वाली महिला से की बात अपने दौरे के दौरान, उन्होंने बहल में विभिन्न प्रकार के मसाले बनाकर बेचने का काम करने वाली रेखा रानी से बातचीत की। गरिमा मित्तल ने रेखा रानी को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि महिलाओं का स्वावलंबी होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सरकार महिलाओं के जीवन उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। प्रभारी गरिमा मित्तल ने नूनसर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का भी औचक निरीक्षण किया। स्कूल में उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षण कार्य के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल परिसर में पौधारोपण भी किया। आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण इसके बाद उन्होंने ओबरा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने निर्देश दिए कि महिलाओं को बच्चों के पोषाहार के बारे में जागरूक किया जाए। उन्होंने स्वस्थ बच्चे के लिए मां के स्वस्थ होने और बच्चों के समय पर टीकाकरण पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान महिला एवं बाल विकास की जिला कार्यक्रम अधिकारी वैशाली ने महिलाओं व बच्चों से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर पंचायत विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles