![]()
पलवल में किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने केएमपी एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर सर्विस रोड बनाने की मांग को लेकर एक बैठक की। बैठक में 21 जून को गेलपुर गांव में महापंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया गया। यह बैठक किसान यूनियन के 30 गांवों के पदाधिकारियों की थी, जो प्रधान भरत सहरावत की देखरेख में सहरावत पाल के प्रधान सहजराम सहरावत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य मांग केएमपी एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ सर्विस रोड का निर्माण था। यह सर्विस रोड पलवल-आगरा हाईवे पर मिंडकोला कट तक जोड़ा जाना चाहिए। इस मांग को लेकर 21 जून को गेलपुर गांव स्थित वाटिका में महापंचायत बुलाई जाएगी। महापंचायत के लिए निमंत्रण प्रक्रिया 17 जून से शुरू की जाएगी। जिला प्रधान भरत सहरावत ने बताया कि महापंचायत में केवल सर्विस रोड की मांग पर ही चर्चा होगी। भविष्य की रणनीति महापंचायत में ही तय की जाएगी। बैठक में राजेंद्र रतीपुर, कुलदीप गेलपुर, राहमेत कैराका, अनिल एडवोकेट दुर्गापुर सहित सभी तीस गांवों के पंच-सरपंच और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने सर्वसम्मति से महापंचायत की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि महापंचायत के बाद भी उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया गया, तो एक बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। यदि आवश्यक हुआ, तो प्रभावित किसान प्रदर्शन और आंदोलन भी कर सकते हैं, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभागों के अधिकारियों और जिला प्रशासन की होगी।
Source link
केएमपी एक्सप्रेस-वे पर सर्विस रोड की मांग:पलवल में किसान महापंचायत बुलाने का लिया निर्णय, बोले- बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी







