spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पोक्सो और अपहरण केस की मुख्य गवाह नाबालिग लापता:फरीदाबाद कोर्ट में 6 जुलाई को होनी है गवाही, मां ने दोबारा अपहरण की आशंका जताई




फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र पोक्सो एक्ट और अपहरण के एक मामले में मुख्य गवाह 17 वर्षीय नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। लड़की की मां ने आरोप लगाया है कि कोर्ट में होने वाली गवाही को प्रभावित करने और मुकदमे को कमजोर करने की नीयत से उनकी बेटी को दोबारा बहला-फुसलाकर गायब किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तिलपत क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी 13 जून को बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई। परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। महिला का कहना है कि बेटी जाते समय घर में रखे करीब 40 हजार रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपए नकद भी अपने साथ ले गई। लड़की को दुबारा अगवा करने का आरोप महिला ने बताया कि उनकी बेटी पहले से ही पल्ला थाने में दर्ज एक पोक्सो एक्ट और अपहरण के मामले की पीड़िता और मुख्य गवाह है। इस मामले में मनीष और मोहित नाम के दो युवक आरोपी हैं। मामला वर्तमान में अदालत में विचाराधीन है और दोनों आरोपी फिलहाल जेल में बंद हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार इससे पहले जनवरी 2026 में भी आरोपी मनीष जमानत पर जेल से बाहर आया था। उस दौरान उसने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर लड़की को दोबारा अगवा कर लिया था और कोर्ट में बयान बदलने के लिए दबाव बनाया था। उस घटना के संबंध में भी पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की थी। लड़की की मां बोली- जेल में बंद आरोपियों ने रची साजिश अब लड़की के दोबारा लापता होने पर मां ने आशंका जताई है कि जेल में बंद आरोपी मनीष और मोहित ने अपने परिजनों के माध्यम से पूरी साजिश रची है। महिला ने मनीष के माता-पिता, मोहित के माता-पिता और मोहित के छोटे भाई रोहित पर संदेह व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि 6 जुलाई 2026 को कोर्ट में उनकी बेटी की मुख्य गवाही होनी है और उससे पहले उसका गायब होना कई सवाल खड़े करता है। पल्ला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। कॉल डिटेल्स और संदिग्ध लोगों की गतिविधियों की जांच की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles