spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पलवल में साइबर ठगों ने 5.24 लाख उड़ाए:सस्ते में टायर खरीदने का दिया झांसा, खुद को कंपनी का अधिकारी बताया




पलवल जिले में साइबर ठगों ने दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों के बैंक खातों से 5 लाख 24 हजार रुपए उड़ा लिए। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में, ओमैक्स सिटी निवासी राजदीप सिंह ने बताया कि 19 अप्रैल को उन्हें एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को मशहूर टायर कंपनी एमआरएफ का बड़ा अधिकारी बताया। शातिर ठग ने पीड़ित को झांसा दिया कि वह उसे कंपनी का माल बाजार से काफी सस्ते दामों पर दिलवा देगा। बैंक खाते से उड़ाए लाखों रुपए ठग के झांसे में आकर राजदीप ने बताए गए एक बैंक खाते में 2 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। जब उन्हें न तो माल मिला और न ही पैसे वापस आए, तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। दूसरे मामले में, पलवल निवासी प्रभु शंकर के खाते से लाखों रुपए उड़ा लिए गए। उन्हें इस धोखाधड़ी की भनक तक नहीं लगी। प्रभु शंकर ने बताया कि ठगों ने उन्हें एक फर्जी लिंक भेजा था। लिंक पर क्लिक करते हुए कटने लगे रुपए जैसे ही उन्होंने उस लिंक पर क्लिक किया, उनकी जानकारी के बिना उनके बैंक खाते से स्वचालित तरीके से पैसे कटने शुरू हो गए। साइबर ठगों ने उनके खाते से 3 लाख 23 हजार 900 रुपए निकाल लिए। पैसे कटने के मैसेज आने पर उन्हें ठगी का पता चला, जिसके बाद उन्होंने तुरंत एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर क्राइम थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम साइबर अपराधियों की जांच करने में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपियों का सुराग लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles