spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम में गांजा समेत पान विक्रेता अरेस्ट:संदिग्ध हालत में खड़ा, कर रहा था ग्राहक का इंतजार, बेचने के लिए खरीदा नशा




गुरुग्राम पुलिस ने 288 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक पान विक्रेता को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिहार के सुपौल निवासी 32 वर्षीय प्रमोद के रूप में हुई है, जो गुरुग्राम में पान-बीड़ी की दुकान चलाता है। पुलिस ने उसे पटौदी रोड स्थित एक सीएनजी पंप के पास से पकड़ा गया। सेक्टर-10 थाना पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान टीम ने पटौदी रोड पर सीएनजी पंप के पास प्रमोद को संदिग्ध हालत में देखा। तलाशी लेने पर उसके पास से 288 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। ग्राहकों को बेचने के लिए खरीदा था गांजा पुलिस पूछताछ में प्रमोद ने बताया कि वह सेक्टर-89 क्षेत्र में पान-बीड़ी की दुकान चलाता है। उसने यह गांजा किसी अज्ञात व्यक्ति से खरीदा था। उसका मकसद इसे छोटी-छोटी मात्रा में बेचकर मुनाफा कमाना था। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब गांजा सप्लाई करने वाले व्यक्ति की पहचान करने और उसके नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles