![]()
भिवानी पुलिस ने घर में चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। तोशाम थाना पुलिस ने आरोपी सुमित निवासी धारण को पकड़ा है। उसके कब्जे से चोरी का मंगलसूत्र, चांदी की पाजेब और सिल्वर ब्रेसलेट बरामद किए गए हैं। इस मामले में एक नाबालिग को भी पुलिस संरक्षण में लिया गया है। यह मामला गांव धारण निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि 9 जून को जब वह अपने रिश्तेदार के घर गए हुए थे, तब अज्ञात व्यक्ति उनके घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गया। इस शिकायत के आधार पर तोशाम थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। एक नाबालिग भी पुलिस संरक्षण में लिया गया जांच के दौरान तोशाम पुलिस के मुख्य सिपाही अजय कुमार ने कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त एक नाबालिग को पुलिस संरक्षण में लिया। पूछताछ और जांच के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी सुमित निवासी गांव धारण, जिला भिवानी को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने आरोपी सुमित के कब्जे से चोरी किए गए आभूषण बरामद किए हैं। इनमें एक सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी चांदी की पाजेब और एक सिल्वर ब्रेसलेट शामिल हैं।पूछताछ में आरोपी सुमित ने खुलासा किया कि चोरी किए गए उक्त आभूषण नाबालिग लड़के ने घर से चुराकर उसे दिए थे। गिरफ्तार आरोपी सुमित को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया है।
Source link
तोशाम पुलिस ने घर में चोरी का आरोपी अरेस्ट:चुराया गया मंगलसूत्र, पाजेब और ब्रेसलेट बरामद; नाबालिग भी पुलिस संरक्षण में







