Top 5 This Week

Related Posts

रोहतक में विवाहिता की मौत, ससुराल-पक्ष पर हत्या का आरोप:भाई बोला- ससुर की नीयत खराब थी, 2 लड़की होने पर करते थे परेशान




रोहतक की राजेंद्र कॉलोनी निवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पाकर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतका के मायके पक्ष की शिकायत पर कार्रवाई शुरू की। मृतक महिला की पहचान गांव निंदाना निवासी ज्योति के रूप में हुई। ज्योति की शादी 17 जुलाई 2018 को कृष्ण पुत्र राजबीर कादयान के साथ हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग ज्योति को परेशान करते थे। ज्योति के ससुर की नीयत भी ठीक नहीं थी। इसी के चलते ज्योति की हत्या की गई है। मानसिक व शारीरिक तौर पर किया प्रताड़ित मृतका ज्योति के भाई राकेश ने बताया कि ज्योति के साथ उसके ससुर राजबीर कादयान मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करते थे। ससुर कई बार गलत हरकत कर चुका है, जिसके बारे में ज्योति के पति कृष्ण को भी बताया, लेकिन कृष्ण ने भी अपने पिता का ही साथ दिया। पहली लड़की को अस्पताल में छोड़कर चले गए राकेश ने बताया कि 7 साल पहले जब ज्योति ने पहली लड़की को पीजीआई में जन्म दिया तो उसका पति कृष्ण व ससुर राजबीर बच्ची को पीजीआई में ही छोड़कर चले गए। मायके में ही कुछ माह तक ज्योति रही, जिसके बाद वापस ससुराल भेजा गया। 5 साल पहले जब दूसरी लड़की हुई तो फिर से कृष्ण उसे पीजीआई में छोड़कर चला गया, जिसे भी मायके पक्ष ने ही संभाला। नीला पड़ चुका था शरीर, हत्या की आशंका राकेश ने बताया कि उसकी बहन ज्योति का पूरा शरीर नीला पड़ चुका है और सारे दांत टूटे हुए हैं। अगर ज्योति छत से गिरती तो उसके सिर या माथे में चोट आनी चाहिए थी, जबकि वहां कोई निशान नहीं है। सिर्फ दांत टूटे हुए है और शरीर नीला पड़ चुका है। उन्हें आशंका है कि ज्योति के ससुर राजबीर ने ही उसकी हत्या की है। फरवरी में कुल्हाड़ी से किया था हमला ज्योति की बहन रेखा ने बताया कि 16-17 फरवरी को वह ज्योति के पास गई हुई थी, क्योंकि उसकी 10 मार्च को शादी थी। जब वह ज्योति के घर थी तो उसका ससुर राजबीर कुल्हाड़ी लेकर हमला करने आया था। इस बारे में दोनों बच्चियों ने भी पुलिस को बयान दिए हैं। पड़ोस की आंटी ने व्हाट्सएप पर भेजा था मैसेज रेखा ने बताया कि ज्योति के पड़ोस में रहने वाली एक आंटी ने व्हाट्सएप पर वॉइस मैसेज भेजकर बताया कि उसकी बहन को चोट लगी है, जल्दी से आ जाओ। मैसेज सुनकर जब भाई राकेश को फोन किया तो राकेश ने कहा कि वह रास्ते में है और जल्दी ही पहुंच जाएगा। मौके पर पहुंचने के बाद बहन को मरा हुआ पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने बताया कि उन्हें एक महिला की मौत होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। साथ ही मायके पक्ष की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें