![]()
रोहतक के ब्लॉक महम में बरसात के दौरान बिजली के खंबे पर अचानक जोरदार धमाका हुआ। धमाके के साथ ही बिजली की थ्री-फेज केबल में आग लग गई, जिसके कारण घर की दीवारों में करंट आ गया। हादसे के बारे में बिजली विभाग को सूचना दी, जिसके बाद बिजली सप्लाई को काटा गया। सुनीता ग्रेवाल ने बताया कि घर के पास लगे बिजली के पोल पर अचानक धमाका हुआ था। थ्री-फेज केबल में लगी आग के कारण घर की दीवारों में करंट दौड़ने लगा। बड़ा हादसा ना हो, इसके चलते बिजली विभाग के कर्मचारियों को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने सुरक्षा को देखते हुए केबल काटकर सप्लाई को रोक दिया। थ्री-फेज केबल को नहीं किया ठीक
सुनीता ग्रेवाल ने बताया कि बिजली विभाग के कर्मचारियों ने केबल को काट तो दिया, लेकिन थ्री-फेज केबल को अभी तक ठीक नहीं किया है। जिसके कारण घर की बिजली सप्लाई बाधित है। ऐसे में घर के कामकाज भी प्रभावित हो रहे है। गाड़ी में लग सकती थी आग
सुनीता ग्रेवाल ने बताया कि बिजली पोल के नीचे एक गाड़ी भी खड़ी थी, जिसमें भी आग लग सकती थी। अगर गाड़ी में आग लग जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था, क्योंकि गाड़ी पोल व दीवार के साथ खड़ी हुई थी। गनीमत रही कि गाड़ी के ऊपर चिंगारी गिरने के बाद भी आग नहीं लगी। समस्या का नहीं हो रहा समाधान
सुनीता ग्रेवाल ने बताया कि बिजली विभाग में कई बार शिकायत कर चुके है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा। बिजली विभाग के कर्मचारी मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे, जिसके कारण परिवार के लोग परेशान है। बिजली विभाग को क्षतिग्रस्त थ्री-फेज केबल को तुरंत ठीक करना चाहिए।
Source link







