Top 5 This Week

Related Posts

रोहतक जेएलएन नहर में डूबे 2 बच्चों का मामला:भाखरा हेड तक पहुंची SDRF टीम, एक बच्चे का नहीं लगा कोई सुराग




रोहतक के गांव बोहर में किराए पर रहने वाले परिवार के दो नाबालिग बच्चे शनिवार दोपहर को जेएलएन नहर में डूब गए थे। सूचना पाकर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च ऑपरेशन के दौरान SDRF टीम ने एक बच्चे का शव नहर से निकाला, जबकि दूसरे बच्चे की तलाश में टीम भाखरा हेड पहुंच चुकी है। नहर में डूबे बच्चों की पहचान 9 वर्षीय प्रदीप व 12 वर्षीय कुलदीप पुत्र दलीप सिंह के रूप में हुई, जो बिहार के रहने वाले है और गांव बोहर में किराए के कमरे में रहते है। दोपहर के समय दोनों बच्चे नहर पर नहाने के लिए गए थे। नहर की सीढ़ियों पर बैठकर नहा रहे थे। इसी दौरान प्रदीप का पैर फिसल गया और वह नहर में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए बड़ा भाई कुलदीप भी नहर में कूदा, लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण दोनों नहर में बहते चले गए। सूचना पाकर ग्रामीण व पुलिस मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया। भाखरा हेड पर पहुंची एसडीआरएफ टीम
एसडीआरएफ टीम ने नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है, जिसके चलते करीब 20 घंटे बाद एक बच्चे का शव बरामद किया। वहीं, दूसरे बच्चे का शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है। एसडीआरएफ टीम बच्चे की तलाश में भाखरा हेड तक पहुंच गई है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। नहर में उतरकर तलाश में जुटी टीम
एसडीआरएफ के एएसआई राजेश ने बताया कि बच्चे की तलाश में टीम नहर में उतरकर जांच कर रही है। बोहर से लेकर भाखरा हेड तक बच्चे को ढूंढा गया है, लेकिन अभी तक प्रदीप के बारे में कुछ पता नहीं चला है। दो दिन से टीम बच्चे की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाए हुए है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें